{"_id":"6a1b34743459792d95030623","slug":"people-object-to-the-councils-project-to-install-180-streetlights-on-biholi-road-at-a-cost-of-rs-80-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158126-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिषद के बिहौली रोड पर 80 लाख की लागत से लगाएगा 180 स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रोजेक्ट में लोगों की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिषद के बिहौली रोड पर 80 लाख की लागत से लगाएगा 180 स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रोजेक्ट में लोगों की आपत्ति
Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिहौली रोड पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगाया पोल। संवाद
समालखा। नगर परिषद बिहौली रोड पर समालखा पुलिस चौकी से मिनी सचिवालय तक करीब 82 लाख रुपए की लागत से 190 स्ट्रीट लाइट लगाएगा। ठेकेदार ने इस काम को शुरू कर दिया है। इसमें आधे से ज्यादा बिजली के पोल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार द्वारा लगाए पोल की जगह व दूरी पर आपत्ति जताई है।
स्थानीय लोगों रमेश, कृष्ण और हरेंद्र ने बताया कि है कि पोल के बीच समान दूरी नहीं रखी गई है। ठेकेदार ने मनमाने ढंग से पोल लगाए हैं। कई पोल सड़क के बीच में रखे गए हैं और कुछ पोल झुक गए हैं। पोल की गलत जगह पर स्थापना और असमान दूरी भविष्य में सार्वजनिक सुरक्षा और दुर्घटना के जोखिम बढ़ा सकती है। खासकर अब इन पोल पर लाइट भी लगाई जानी है।
12 वर्ष बाद लाइट लगाना शुरू की
बिहोली रोड पर स्थित मिनी सचिवालय का निर्माण 2014 में पूरा हुआ था। बीते करीब 12 वर्षों में इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई। रात के समय लाइट न होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है और इस मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी गई हैं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की वर्षों से मांग के बाद विधायक भड़ाना ने यह लंबित मांग पूरी की थी। मिनी सचिवालय से समालखा चौकी और भापरा बाईपास से जीटी रोड तक 190 स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शुरू कराया है। नगर परिषद का कहना है कि लाइटें लग जाने से सड़क पर सुरक्षा बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद के जेई गौरव कुमार ने कहा कि सोमवार को ठेकेदार को बुलाकर पोल की जांच की जाएगी। वहीं ठेकेदार का कहना है कि कुछ स्थानों पर हाई-टेंशन तार गुजर रही है। इसलिए वहां पोल नहीं लगाए जा सकते। खुदाई के दौरान सीवर, पानी की पाइपलाइन और अन्य तार मिल रहे हैं। इस कारण कुछ स्थानों पर उसी के अनुसार पोल लगाए गए हैं।