फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People from all sections of society welcomed the BJP state president upon his arrival in Samalkha.

Panipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का समालखा पहुंचने पर सर्व समाज ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
People from all sections of society welcomed the BJP state president upon his arrival in Samalkha.
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित करते सर्व समाज के लोग। संवाद
समालखा। नई अनाज मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के लिए सर्व समाज ने मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जीटी रोड से होते हुए उनका अनाज मंडी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने चांदी के मुकुट, गदा, पगड़ी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पहली बार समालखा आई है। मंच पर उनके पिता पुरुषोत्तम दास गर्ग, माता संतोष, भाई, भाभी, ताऊ सत्य प्रकाश गर्ग भी उनके सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास चाहती है। महिलाओं, किसान, बेरोजगार और गरीबों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। किसानों की 24 फसलें जहां एमएसपी पर खरीदी जा रही है। वहीं महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना है। उन्होंने कहा कि उनकी मां की जिद ने उन्हें डाक्टर बनाया, जिससे वह जहां तक पहुंची। सभी अभिभावकों को चाहिए की वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दें, जिससे बेटियों का आत्मविश्वास मजबूत बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सके। बेटी का लक्ष्य केवल शादी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स
पीएम की जींद रैली में प्रदूषण मुक्त वाहनों से पहुंचने की अपील
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में पीएम की ईको फ्रैंडली रैली है। पीएम वहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा से करेंगे। सभी को प्रदूषण मुक्त वाहनों, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों से वहां पहुंचना है। उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दो, जिससे गांव के पंच से लेकर देश के संसद तक केवल भाजपा के जनप्रतिनिधि ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि यह हमारा प्यार है कि आज विपक्षी भी हमारे नेता के स्वागत में तैयार हैं। हमें एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना है। अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करना है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, चेयरमैन अशोक कुच्छल, किसान मोर्चा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, रमेश अग्रवाल, बलजीत रुहल, भाजपा नेता शशिकांत कौशिक व संजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed