फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People earned virtue on Jyeshtha Purnima, devotees took bath in Yamuna

Panipat News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लोगों कमाया पुण्य, श्रद्धालुओं ने यमुना में किया स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
People earned virtue on Jyeshtha Purnima, devotees took bath in Yamuna
पानीपत/सनौली। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक पानी की छबील और भंडारे लगाए गए। लोगों ने अपने नगर खेड़ा और मंदिरों में ज्येष्ठ मास में किए पुण्य के कार्यों का विधि विधान के साथ समापन किया। इस दौरान भंडारे लगाए गए। प्राचीन देवी मंदिर में पूर्णिमा की कथा कही।
विज्ञापन

यमुना के सनौली और हथवाला घाट पर बुधवार तड़के ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने यमुना में श्रद्धा की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व गोताखोर तैनात रहे। यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। आजाद नगर के राजेश ने बताया कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर यमुना स्नान का अलग महत्व है। वह तड़के ही परिवार के साथ यमुना पर पहुंचा। यहां सावधानीपूर्वक यमुना में स्नान किया। इसके बाद यहां परिवार सहित हवन कर भंडारा लगाया।
विज्ञापन


चावल, खीर और हल्वे का लगाया भंडारा
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर बुधवार को नगर खेड़़ा व मंदिरों में भंडारे लगाए गए। दत्ता कॉलोनी स्थित नगर खेड़े पर मीठे चावल व खीर का भंडारा लगाया। सीमा देवी ने बताया कि ज्येष्ठ मास में नगर खेड़े का स्नान कराया। बुधवार को नगर खेड़े पर खीर का भंडारा लगाया। वहीं प्राचीन देवी मंदिर में मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने पूर्णिमा की कथा कही। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article