फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People demonstrated for the way from Azad Nagar railway gate

Panipat News: आजाद नगर रेलवे फाटक से रास्ते के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated for the way from Azad Nagar railway gate
पानीपत। वार्ड नंबर 15 से लेकर 18 तक की 20 से ज्यादा कॉलोनियों को आपस में जोड़ने वाला आजाद नगर रेलवे फाटक वाला रास्ता पिछले दो साल से अंडरपास निर्माण की वजह से बंद पड़ा है। यहां रेलवे ने अंडरपास का निर्माण शुरू तो करवा दिया है लेकिन इसे पूरा करने में काफी समय बिता दिया। जिसकी वजह से आसपास के लोगाें को एक दूसरी कॉलोनी में आने जाने में परेशानी हो रही है। इसे लेकर सोमवार को आजाद नगर, राज नगर, संजय कॉलोनी, कृष्णपुरा, अनाज मंडी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे अधिकारियों को अंडरपास का निर्माण तेजी से करवाने की मांग की। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने रेलवे को एक मांग पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

इस संबंध में वार्ड 17 के लोगों ने कहा कि उनके पास श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। कम से कम उन्हें पैदल जाने के लिए तो रास्ता दिया जाए। गौरतलब है कि एक दिन पहले कॉलोनी के लोगों ने रेलवे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। आरोप है कि करीब चार करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ये अंडरपास ढाई साल से लंबित है। निर्माण के लिए जमीन तो खोद दी गई है लेकिन इसका खामियाजा आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस खुदाई की गई जमीन में अब बरसाती पानी भरा है। जिसकी वजह से काम भी देरी से हो रहा है। इसे लेकर आसपास के लोग रविवार को परशुराम धर्मशाला में एकजुट भी हुए। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इसका निर्माण पूरा कराएंगे। हैरानी की बात ये है कि शहरी विधानसभा में इसके समेत अन्य चार और ग्रामीण विस में तीन अंडरपास के निर्माण कार्य के एक साथ टेंडर लगे थे। इनमें से बाकी तकरीबन सभी अंडरपास का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है लेकिन इसका काम अभी काफी ज्यादा बाकी है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन अंडरपास की वजह से वार्ड 15 के किश्नपुरा, गांधी मंडी, शिव नगर, वार्ड 16 के विकास नगर, एनएफएल, वार्ड 17 की संजय कॉलोनी, राज नगर, आजाद नगर, वार्ड 18 के शुगर मिल कॉलोनी, मुखीजा कॉलोनी आदि के लोगों की आपस में कनेक्टिविटी खत्म हो गई है। लोगों ने कहा कि इसका निर्माण जल्द शुरू नहीं कराया गया तो वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
रेलवे के सेक्शन इंजीनियर एसएस संदीप कल्याण ने बताया कि आजाद नगर अंडरपास का काम जल्द चालू करवाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed