फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People demand to clear way for journey of Hanuman Swarup in Panipat, protest by tying black band on mouth

Panipat: लोगों की हनुमान स्वरूपों की यात्रा के लिए रास्ता साफ की मांग, मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Oct 2023 01:29 PM IST
सार

पानीपत नगर निगम ने नया रोड बनाने और सीवर बिछाने का टेंडर लगाया हुआ है लेकिन लोगों की मांग है की हनुमान स्वरूपों के लिए पहले रोड का पेचवर्क कराया जाए। इसे लेकर शहर के लोग शुक्रवार  को नगर निगम कार्यालय के सामने दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
People demand to clear way for journey of Hanuman Swarup in Panipat, protest by tying black band on mouth
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में दशहरे से पहले शहर में हनुमान स्वरूपों की टोलियों में यात्राएं निकलती हैं। ऐसे में शहर की खस्ताहाल सड़कों में से गंगापुरी रोड पर फिर से हनुमान स्वरूपों को नंगे पैर निकलना होगा।  विशेष तौर पर शहर के बीचों बीच सनौली रोड से लेकर गंगापुरी रोड होते हुए सेक्टर 11-12 तक सडक के हालात सबसे खस्ता हैं। यहां उखड़ी पड़क सड़क पर सिर्फ पत्थर और गड्ढ़े ही हैं।

विज्ञापन


हालाकि निगम ने नया रोड बनाने और सीवर बिछाने का टेंडर लगाया हुआ है लेकिन लोगों की मांग है की हनुमान स्वरूपों के लिए पहले रोड का पेचवर्क कराया जाए। इसे लेकर शहर के लोग शुक्रवार  को नगर निगम कार्यालय के सामने दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मुंह पर काली पट्टी तक बंधी। उन्होंने कहा की जब उनकी कोई सुनने वाला नही हैं तो वे फिर बोल कर क्या करेंगे।
विज्ञापन


इससे ठीक एक सप्ताह पहले भी लोग निगम में ज्ञापन देने गए थे, लेकिन ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद न निगम आयुक्त से मुलाकात हो सकी और न ही किसी अधिकारी से। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों के नाम गंगापुरी रोड को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी किया था। एक सप्ताह बाद भी काम नहीं हुआ तो लोगों ने धरना दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे युवा भाजपा नेता हिमांशु शर्मा, धनंज्य सिंगला, आयुष कपूर, अनिल शर्मा, अमित गुलाटी, गौरव मदान, विक्की सरोहा, मनीष शर्मा और विक्की ने कहा कि पिछले पांच साल से गंगापुरी रोड के हालात खस्ता हैं। ये मेन रोड सनौली रोड को सेक्टर 11-12 से जोड़ता है। पुराने शहर के ज्यादातार हनुमान स्वरूप हर साल नंगे पैर इसे रास्ते से होकर गुजरते हैं। जिसे आज तक सही नहीं करवाया गया है।


दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने कहा कि इस सड़क पर करीब 20 लाख रुपये से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद करीब 96 लाख रुपये से कंक्रीट का रोड बनाया जाएगा। पहले सीवर लाइन बिछेगी तभी रोड बनेगा। इसका टेंडर तीसरी बार लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed