फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are troubled by the enclosure in Deshraj Colony

Panipat News: देशराज कॉलोनी में अहाता से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the enclosure in Deshraj Colony
पानीपत। जिला स्तरीय समाधान शिविर में बुधवार को 97 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। ज्यादातर समस्याएं बिजली, क्रीड व पुलिस विभाग से संबंधित रही।
विज्ञापन

उझा गांव की एक महिला ने बिजली बिल अधिक आने और एक अन्य व्यक्ति ने हैप्पी कार्ड मंजूर होने के बाद भी न मिलने की शिकायत दी। देशराज कॉलोनी के लोगों ने अहाता बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां से बहू बेटियाें का निकल पाना मुश्किल हो गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।
समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उन्होंने कहा कि समय की कीमत है। शिविर में जो समस्याएं लेकर नागरिक पहुंच रहे है तय समय सीमा में उनका निस्तारण होना चाहिए। इससे प्रशासन व शासन की छवि आम आदमी की नजर में बेहतर बनती है।
विज्ञापन

समाधान शिविर में जिला परिषद की पूर्व सदस्य कुमारी रंजिता कौशिक ने गवालड़ा, मांडी व बलाना गांव के बुजुर्गों की पेंशन, फैमिली आईडी में आय कम करने से संबंधित 15 लोगों की समस्याएं रखी। इसके साथ गांव में पेयजल की समस्या का हल करवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। उपायुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। मुस्लिम समाज की तरफ से मोहाली के मोसिन, इंतजार, अब्बास व सादली ने उपायुक्त से गांव के कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाने की अपील की। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि कब्रिस्तान में आवारा कुत्ते घुस जाते है व कब्रों को खोद देते हैं। कई बार नुकसान पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से संज्ञान लेने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।दीपक, रवि, रीना, सुमित्रा, संतोष, भूपेंद्र व शिवकुमार वासी देशराज कॉलोनी ने कॉलोनी में शराब का अहाता बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां से बहू बेटियों का निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। विरोध करने पर झगड़े की स्थिति बन जाती है।
प्रशासन से उन्होंने अनुरोध किया कि शराब का हाता हटाया जाएं ताकि अशांति के वातावरण से कॉलोनी वासी राहत पा सके। उन्होंने प्रशासन से संज्ञान लेने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने डीईटीसी को निर्देश दिए कि वे मामले की जांच करें। आत्म प्रकाश वासी उरलाना कलां ने बताया कि मार्च 2024 में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था। वह मंजूर होने के बाद अब तक नहीं मिला है जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्यों को हैप्पी कार्ड का वितरण हो चुका है।
भतेरी वासी ऊझा ने बताया कि बिजली बिल 5672 रुपये आया है। यह गलत है। उन्होंने कहा कि अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उनकी इस समस्या का समाधान किया जाएं। वे कई बार इस समस्या के समाधान को लेकर निगम के दरवाजे पर दस्तक दे चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। उपायुक्त ने उत्तर हरियाणा बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियाें को दिए निर्देश
एसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़ी कई समस्याओं पर संज्ञान लिया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के चक्कर न लगवाएं। जितना जल्दी हो सके लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं का समाधान करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जनता समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हमें इन समाधान शिविरों में लोगों द्वारा प्रस्तुत की जा रही समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करना है। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, जीएम रोडवेज विक्रम कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed