फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are suffering from heat, relief is expected today

Panipat News: गर्मी से रहे बेहाल, आज राहत के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat, relief is expected today
पानीपत। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह ही तेज धूप निकलने व दिनभर हवा की रफ्तार कम होने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को तेज आंधी व बारिश आने से तापमान में कमी आई। इस बार नौतपा के पहले दो दिन अपेक्षाकृत कम गर्म रहे लेकिन तीसरे दिन गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार दिनभर कम चलने से गर्मी ज्यादा महसूस की गई। गर्मी बढ़ने से लोग दोपहर के समय घरों से कम बाहर निकले। सुबह व शाम के समय ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही रही। बारिश जहां खरीफ की फसल की बुआई के लिए वरदान बनी है। वहीं दूसरी तरफ कुछ फसलों को नुकसान भी हुआ है। तरबूज व खरबूजे की फसल में ज्यादा पानी होने से वे खराब हो गई हैं। जिससे किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि बुधवार को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार व शनिवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लोगों को नौतपा में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed