फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are suffering due to hot winds, drizzle is expected tomorrow

Panipat News: गर्म हवा चलने से लोग बेहाल, कल बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to hot winds, drizzle is expected tomorrow
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार शाम को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में कमी आई। रविवार को दिनभर तेज धूप व दोपहर बाद लू चलने से लोग बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है जिससे तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पानीपत में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। मतलौडा, समालखा, इसराना, सनौली-बापौली में शून्य रही। कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में कमी आई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन रविवार सुबह ही तेज धूप निकलने से लोगों को घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल रहा। ज्यादातर लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकलने लगे हैं। जरूरी काम होने पर ही दिन के समय लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि मंगलवार को बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन



दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

रविवार 39/27
सोमवार 39/26
मंगलवार 38/26
बुधवार 38/27
वीरवार 39/27
शुक्रवार 39/27
शनिवार 36/26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed