फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are forgetting God and believing in ghosts: Pandit Dhirendra

भगवान को लोग भूलते जा रहे, भूत-प्रेत पर कर रहे विश्वास : पंडित धीरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
People are forgetting God and believing in ghosts: Pandit Dhirendra
पानीपत। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने धर्म के प्रति आस्था और निष्ठा को मजबूत करना होगा। इसके साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने कहा कि लोग आज भूत-प्रेत पर विश्वास कर रहे हैं लेकिन भगवान को भूलते जा रहे हैं। अगर कहीं भूत-प्रेत हैं तो वहां भगवान भी अवश्य होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ये विचार अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार आयोजित प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। यह आयोजन सेक्टर-13-17 में किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सत्यम शिवम सुंदरम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि पानीपत के पागलों उठाओ दोनों हाथ और बजाओ ताली। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र चाहने वाले ताली नहीं बजाएंगे तो क्या लाहौर वाले ताली बजाएंगे।
विज्ञापन

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज रविवार को मुख्य मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें आतंक फैलाना नहीं आता लेकिन आतंक फैलाने वालों को सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देना आता है। हर युद्ध में दिव्यता होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को निमित कर गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कर्म करने का भी संदेश दिया। हनुमान की कृपा में शक्ति होती है और अंश किसी भी विपदा में अंश प्रकट करते हैं। सनातन को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में सात नवंबर से सनातन एकता यात्रा निकाली जाएगी। यह 15 नवंबर को श्रीधाम वृंदावन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



ये पानीपत है, लड़ाई हो जाएगी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच पर जा रहे थे तो वहां लोगों में आगे जाने के लिए विवाद हो रहा था। उन्होंने रास्ता निकालने के लिए सेवकों को भेजा। महाराज ने कहा कि इन्हें रोको और बताओ कि ये पानीपत है। यहां लड़ाई हो जाएगी। पानीपत लड़ाइयों के लिए प्रसिद्ध है। जब उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर लोग पर्ची निकलवाने के चक्कर में आए हैं। पहले हनुमान का गुणगान होगा और फिर पर्ची निकालेंगे।





बॉक्स



विस अध्यक्ष और दो विधायकों ने लिया आशीर्वाद

श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, करनाल शहर विधायक जगमोहन आनंद और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज कथा में पहुंचे। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और आरती की।


बॉक्स



जीवन सफल बनाने के तीन मंत्र बताए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जीवन सफल बनाने के लिए तीन मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में हर बात पर विचार करना चाहिए। इससे जीवन कामयाब जरूर बनेगा। विचारधारा ही इंसान के व्यक्तित्व को मजबूत बनाती हैं। हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। अपने घर, स्कूल, कॉलेज, बाजार और कार्यालय में नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर इंसान के अंदर सुनने की शक्ति मजबूत होनी चाहिए। घरों में आज इसके उलट हो रहा है। पति-पत्नी, पिता-पुत्र और सास-बहू के रिश्ते टूट रहे हैं। चूंकि उनके सुनने की शक्ति कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed