{"_id":"64ceadaea425aedc82042198","slug":"peace-started-increasing-tension-started-decreasing-panipat-news-c-244-1-sknl1015-3767-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बढ़ने लगी शांति, घटने लगा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बढ़ने लगी शांति, घटने लगा तनाव
विज्ञापन
पानीपत। नूंह हिंसा में बजरंग दल के बरसत रोड एरिया संंयोजक अभिषेक की मौत के बाद गर्माया मामला अब शांत होने लगा है। प्रशासन और पुलिस शहर के संदिग्ध स्थानों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नूरवाला की कॉलोनियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाने की सोच के साथ कॉलोनियों में एक-एक घर पहुंच रही है। शनिवार को धमीजा कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में पुलिस पहुंची। इन सबके बीच पुलिस नूरवाला क्षेत्र की कॉलोनियों में लगातार मुस्तैद है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात बाइक मार्च भी निकाला। इसके अलावा शनिवार को 200 से अधिक पुलिसकर्मी धमीजा कॉलोनी में तैनात है। यहां आने-जाने वाले हर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
शनिवार को जिले में शांति रही। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर हर विषय की रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था किसी भी हाल में नहीं बिगड़ने दी जाए।
पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। इसमें अलग-अलग प्लेटफार्म के एक-एक मैसेज को जांचा जा रहा है। इसके साथ ट्रोल होते मैसेज को गंभीरता को देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी छोटी घटना को नूंह हिंसा से न जोड़ा जाए और समाज में शांति व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करें। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की है।
विज्ञापन
भावना चौक निवासी तरसेम ने बताया कि रात 12 से सुबह चार बजे तक पुलिस के सायरन की आवाज सुनाई देती है, जिससे वह खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। वे पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि वह उनके क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं।