फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Payment not made by buying 48 lakh machine, case registered

48 लाख की मशीन खरीदकर नहीं किया भुगतान, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Payment not made by buying 48 lakh machine, case registered
पानीपत। पश्चिमी बंगाल के दो व्यक्तियों ने पानीपत के एक उद्यमी से 48 लाख रुपये की मशीन खरीदकर भुगतान नहीं दिया। उद्यमी ने कई बार से उनसे धनराशि मांगी लेकिन वे जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 निवासी जैक्वार्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश मदान के साथ पश्चिमी बंगाल के दो युवकों ने 48 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने राकेश मदान का विश्वास में लेकर उससे मशीन खरीदी लेकिन पैसे नहीं दिए। राकेश मदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों के नाम स्टीट शांतिपुर, नाडिया, पश्चिमी बंगाल निवासी लिपुल विश्वास पुत्र विजोय विश्वास और बप्पी विश्वास पुत्र बिपुल विश्वास के नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 सालों से धागा उत्पादन का काम कर रहे हैं। उनके पास जैक्वार्ड मशीनें हैं। इनसे धागा बनाया जाता है। राकेश ने बताया कि दोनों आरोपी कुछ समय उनकी फैक्टरी में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे मशीनों के ट्रेडर हैं। दोनों ने उसके साथ मशीनों की डील की। उसने दोनों को कई मशीनें बची। पहले तो उन्होंने समय पर भुगतान कर दिया लेकिन बाद में जब 48 लाख रुपये की मशीनें खरीदी तो भुगतान नहीं किया। फोन करने पर रिसीव करने बंद कर दिए। वे पश्चिमी बंगल गए तो पता चला कि वे घटिया गुणवत्ता की मशीनों पर उनकी कंपनी का लोगों लगाकर बेच दिया करते थे। अब आरोपी पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed