फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients with stiffness in the shoulder started increasing due to cold

Panipat News: ठंड से बढ़ने लगे कंधे में जकड़न के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Patients with stiffness in the shoulder started increasing due to cold
पानीपत। सुबह व शाम ठंड बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल में कंधे के जकड़न के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जहां अस्पताल में पहले एक सप्ताह में दो या तीन मरीज मुश्किल से आते थे वहीं अब इस सप्ताह आठ मरीज पहुंचे। लोगों को कई वर्षों पुराना दर्द ठंड बढ़ने के साथ दोबारा से बढ़ने लगा है। फिजिशियन इसका मुख्य कारण न्यूट्रिशन और विटामिन-डी की कमी बता रही है। फिजिशियन मरीजों को व्यायाम और एक्सरसाइज करवाकर उनका इलाज कर रही है और इन्हें दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन

मौसम बदलाव से जिला नागरिक अस्पताल में कंधे के जकड़न के मरीज पहुंचने लगे हैं। इनमें ज्यादातर 40 वर्ष की आयु से ज्यादा के लोग हैं। लोगों में न्यूट्रिशन और विटामिन-डी की कमी और व्यायाम न करना कंधे जकड़न का कारण बन रहा है। इस सप्ताह अस्पताल में कंधे जकड़न के आठ मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची देशराज कॉलोनी से 40 वर्षीय नीलम ने बताया कि उसे छह साल पहले चिकनगुनिया हुआ था जिसके बाद उसे कंधे जकड़न की समस्या रहने लगी। तब उसने जिला नागरिक अस्पताल से इसका इलाज करवाया और चिकित्सक के बताए अनुसार कुछ समय तो व्यायाम और एक्सरसाइज की लेकिन अब उसने ये बंद कर दी थी जिससे उसे दोबारा से यह समस्या होने लगी। इसलिए अब वह फिर से अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची और अस्पताल में मौजूद मशीनों से एक्सरसाइज की। अब वह प्रतिदिन सुबह इन्हें जरूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम करने से मिलेगी राहत
फिजिशियन डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि टॉवल पुल, वॉल क्लाईम्बिंग, पेंन्डूलम एक्सरसाइज, फ्रंट कोसओवर, फ्रंट स्ट्रैचिंग, बैक स्ट्रैचिंग, ब्लेड स्कवीज, आइसोमेट्रिक व्यायाम करने से कंधे की जकड़न से राहत मिलेगी। सभी एक्सरसाइज और व्यायाम को 10-10 सेकंड भी किया जाए तो इसका फायदा अवश्य मिलेगा। व्यक्ति को इन व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए क्योंकि यह हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed