फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients will get free spectacles

मरीजों को मिलेंगे नि:शुल्क चश्मे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Patients will get free spectacles
पानीपत। बदलते दौर में कंप्यूटर और मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से लोगों की नजरें भी कमजोर होने लगी हैं। ज्यादातर लोग चश्मे के बिना देख नहीं पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग बढ़ती समस्या हो देखते हुए मरीजों को चश्मे नि:शुल्क देगा। जिससे कमजोर आंखों वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल में नौ हजार चश्मे आए हैं। जिन्हें जल्द ही मरीजों को वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही पीएचसी और सीएचसी से भी चश्मे दिए जाएंगे। जिला नागरिक अस्पताल में आंखों के मरीजों की ओपीडी प्रतिदिन लगभग लगभग 200 है।
विज्ञापन

40 की उम्र से ज्यादा के लोगों की ओपीडी लगभग 50 तक है। इनमें लोगों की नजर कम होने की शिकायतें अधिक हैं। इसमें बड़े बुजुर्गों के अलावा युवा व बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें इलाज के बाद जरूरत के अनुसार चश्मे दिए जाते हैं। अस्पताल में पिछले 15 दिन से चश्मे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के एमओ डॉ. केतन भारद्वाज ने बताया कि आजकल लोग कंप्यूटर और मोबाइल पर अधिक काम करते हैं।
कुछ लोग तो 12 से 14 घंटे तक भी कंप्यूटर और मोबाइल देखते हैं। ऐसे में लोगों की नजर पर असर पड़ता है। अस्पताल में 40 उम्र से ज्यादा आयु के लोगों को चश्मे दिए जाएंगे। इसके साथ ज्यादा जरूरतमंद को चश्मे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed