फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients are in distress in the hospital, the minister only thought of one

Panipat News: अस्पताल में मरीज बेहाल, मंत्री को बस एक का ही आया ख्याल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Patients are in distress in the hospital, the minister only thought of one
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। वे यहां अपने निजी सचिव गुलाब की मां सरबती का हालचाल जानने आए थे। मंत्री आपातकाल विभाग में करीब आधे घंटे तक रहे। वे निजी सचिव की मां से मिलकर कुछ देर चिकित्सकों से सामान्य बातचीत कर चल दिए।
विज्ञापन

उनसे अस्पताल की ओपीडी और अन्य व्यवस्था भी देखने के बारे में पूछा गया तो मंत्री पूरी तैयारी के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने की बात कहकर टाल गए। जबकि अस्पताल की ओपीडी और एक्सरे रूम के बाहर मरीज बेहाल रहे। उनको बैठने को भी बैंच नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में कई मरीज और तीमारदार फर्श पर ही लेटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार दोपहर बाद 12:45 बजे जिला नागरिक अस्पताल के आपातकाल में पहुंचे। उप सिविल सर्जन डॉ. बिजेंद्र हुड्डा से बात कर आपातकाल विभाग में उपचाराधीन अपने निजी सचिव की मां सरबती से मिले। डॉ. सरबजीत ने सरबती के इलाज के बारे में मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरबती के कई ऑपरेशन हो चुके हैं। अब फिसलने से हड्डी टूट गई थी। उम्र अधिक होने के चलते इलाज भी ठीक से नहीं करा रही हैं। वे सिरिंज भी नहीं लगने देती। सरबती ने मंत्री के सामने हाथ जोड़कर कहा कि उनको बचा लें। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर अच्छा इलाज कर रहे हैं। वे भी अपना सहयोग दें। गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी मां सरबती की उम्र 87 साल हो चुकी है। उनको दो बार ऑपरेशन हो चुका है। इस बार फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां को अपने पैतृक गांव परढाना में घर पर रखना चाहते हैं। उन्होंने उनकी देखभाल के लिए नर्सिंग ऑफिसर की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed