फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers left buses and moved towards trains on Delhi-Ambala route.

Panipat News: दिल्ली-अंबाला रूट पर बस छोड़ ट्रेनों की तरफ चले यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers left buses and moved towards trains on Delhi-Ambala route.
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर बसों का संचालन प्रभावित होने पर यात्रियों का सहारा बनी ट्रेन भी बुधवार को साथ छोड़ गई। पानीपत व कुरुक्षेत्र में मेगा ब्लॉक के चलते करीब दर्जन यात्री और एक्सप्रेस गाड़ी रद्द कर दी गई। पानीपत व दिल्ली के बीच अप-डाउन में चलने वाली चारों यात्री और पानीपत रोहतक के बीच चलने वाली एक यात्री गाड़ी रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने बुधवार को पानीपत व कुरुक्षेत्र में मेगा ब्लॉक लिया। पानीपत में दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर आजाद नगर फाटक पर अंडरपास निर्माण के चलते दोपहर बाद 1:05 से 3:45 बजे तक ब्लॉक लिया गया। कुरुक्षेत्र के डोडाखेड़ी और अमीन गांव में अंडरपास निर्माण के चलते दोपहर बाद 12:30 से 3:10 बजे मेगा ब्लॉक लिया। इन सबके चलते एक्सप्रेस गाड़ी काफी लेट रही। इन गाड़ियों को रास्ता देने के लिए रेलवे ने दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-अंबाला व पानीपत-रोहतक के बीच की गई गाड़ियों को रद्द रखा।
विज्ञापन


बॉक्स

ये गाड़ी देरी से पहुंची
रोहतक से पानीपत 12 बजे आने वाली यात्री गाड़ी रद्द रही। इसके चलते पानीपत से जींद का रूट भी प्रभावित रहा। दिल्ली से कुरुक्षेत्र में यात्री गाड़ी अप-डाउन में रद्द रही। यह गाड़ी सुबह करीब सवा दस बजे पानीपत पहुंचती है और यहां से आगे कुरुक्षेत्र पहुंचती हैं। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाते समय गाड़ी कुरुक्षेत्र से करीब पौने एक बजे चलती है और करीब पौने दो बजे पानीपत पहुंचती हैं। दिल्ली से पानीपत दोपहर बाद करीब सवा दो बजे आने वाली यात्री गाड़ी और डाउन में शाम को साढ़े पांच बजे पानीपत-दिल्ली ट्रेन रद्द रही। बठिंडा एक्सप्रेस दिल्ली से अंबाला चलाई गई। यह वापसी में अंबाला से दिल्ली रद्द रही। अमृतसर एक्सप्रेस अप में रद्द रही। कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस अप और डाउन में रद्द रही। इनके अलावा एक दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यात्री बोले घर पहुंचना हुआ मुश्किल
एक्सप्रेस और यात्री गाड़ियों के रद्द होने पर यात्री पूरा दिन रेलवे स्टेशन के बाहर जमे रहे। इसके चलते पूरा दिन भीड़ का आलम बना रहा। उनको आगे जाने का रास्ता नहीं मिला तो वे सड़क मार्ग से निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। कमलेश और दीक्षा ने बताया कि उनको पानीपत से कुरुक्षेत्र जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द कर दी गई। उनको निजी वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को जाना पड़ा। राजकुमार और हरीश ने बताया कि उनको बुधवार शाम को पैसेंजर गाड़ी से गन्नौर जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द मिली। उनको सड़क मार्ग से गन्नौर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed