फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers increased on Shamli and Haridwar routes, 11 buses increased

शामली और हरिद्वार रूट पर बढ़े यात्री, बढ़ाई गईं 11 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers increased on Shamli and Haridwar routes, 11 buses increased
पानीपत। उत्तर प्रदेश के रूट पर अवैध सवारी वाहनों पर कार्रवाई से बीते एक महीने के दौरान रोडवेज की यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। 660 यात्रियों का इजाफा होने के बाद पानीपत रोडवेज ने शामली और हरिद्वार रूप पर 11 बसें बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही इस दोनों रूटों पर 28 बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पानीपत रोडवेज ने अवैध रूप से सवारी ढो रहीं जनवरी में 70 और तीन फरवरी तक छह इको कैब का चालान कर इंपाउंड किया। यूपी रूट रोडवेज और आरटीए ने बगैर अनुमति चल रहीं तीन बसों को भी पकड़ा। इस कार्रवाई से रोडवेड के यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इस पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

28 बसों में 1680 यात्री उत्तर प्रदेश के लिए कर रहे सफर
रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पुनिया ने बताया कि पूर्व में संचालित हो रहीं 17 बसों में करीब 1020 यात्री उत्तर प्रदेश जाते थे। अब 28 बसों में 1680 यात्री सफर कर रहे हैं। फरवरी के पहले तीन दिन में 660 यात्री बढ़ चुके है। यूपी के लिए पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे रवाना की जाती है। ये शामली-कैराना और हरिद्वार तक जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते वक्त खाली नहीं आएंगी बसें, होगी कार्रवाई
चालक और परिचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि पानीपत से रवाना होने के बाद अन्य जिले से लौटे वक्त बसों को खाली लेकर नहीं आना है। बस में सवारी भरकर ही लाएंगे। ऐसा नहीं होने पर चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर और दिल्ली के साथ ही अन्य रूट पर बगैर परमिट के बसों एवं अन्य सवारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इस पर जनवरी में कार्रवाई शुरू की गई थी। इसमें सफलता मिली। बाकी रूटों पर भी कार्रवाई जारी है। पानीपत से हर रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले। लक्ष्य है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए, जिससे डिपो की आय में भी वृद्धि हो। - कुलदीप जांगड़ा, जीएम पानीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed