फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers are facing problems due to delay in arrival of trains

Panipat News: ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to delay in arrival of trains
ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।संवाद
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को अपने गंतव्य पर 12 ट्रेनें देरी से पहुंची। इनमें सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का घंटों तक इंतजार कर यात्रियों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

यात्री विशाखा, बजिंद्र और साहिल ने बताया कि इतनी गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करते हुए एक घंटे से ऊपर समय हो गया। इतना लंबा इंतजार कर परेशान हो चुके हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 1.17 घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट एमईएमयू 49 मिनट, नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल 46 मिनट, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 33 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 29 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 24 मिनट, स्वराज एक्सप्रेस 18 मिनट, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 20 मिनट और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का लंबा इंतजार कराना पड़ा। ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचे इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। कुछ ट्रेनें पीछे से ही देरी से आती हैं उन ट्रेनों का हमें भी बाद में पता चलता है। रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री को कई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
- रमेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed