फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers are confused over claims of running buses on 59 local routes

Panipat News: 59 स्थानीय मार्गों पर बस चलाने का दावा पर भटक रहे यात्री

Fri, 31 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 31 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Passengers are confused over claims of running buses on 59 local routes
पुराना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। रोडवेज जिले के 59 स्थानीय मार्गों पर बस चलाने का दावा कर रहा है। जबकि सभी मार्गों पर पर्याप्त बस न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोडवेज बसों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों पर पहुंचते हैं। कई रूटों पर बस न मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। रूट पर बस न मिलने के कारण यात्रियों को अन्य वाहनों में सवार होकर जाना पड़ रहा है। बबैल, राजाखेड़ी समेत कई गांवों में बस का संचालन किया जाता था जो वर्तमान में नहीं हो रहा। विद्यार्थियों द्वारा शहर जाने के लिए रोडवेज बस के पास बनवाए गए हैं। बस न चलने के कारण पास के रुपये बर्बाद हो रहे हैं।



यात्री राकेश, विक्रम, सार्थक और रौनक ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बस के माध्यम से ही कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में जाते हैं। काफी समय से रूट पर बस नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कई बार समस्या के निस्तारण के लिए रोडवेज अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल्द रूट पर बस चलाने की मांग की है। जिससे उन्हें अन्य वाहनों पर निर्भर न होना पड़े।
विज्ञापन




रोडवेज द्वारा 59 लोकल रूटों पर सुचारू रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। उन्हें समय पर उनके गंतव्य पर पहुंचाया जा सके। लोकल रूट पर बसों के संचालन के लिए चालक और परिचालक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed