फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   passenger cut by train

समालखा: ट्रैक पर खड़े होकर धूम्रपान कर रहे यात्री की शताब्दी की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
passenger cut by train
समालखा। रेलवे स्टेशन पर खड़ी झेलम ट्रेन से उतर ट्रैक पर खड़े होकर धूम्रपान कर रहे यात्री की बगल से गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह डाउन लाइन पर हुआ। मृतक की उम्र 27 साल के करीब है।
विज्ञापन

जीआरपी ने शव को ट्रैक से उठवा पानीपत के सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। समालखा जीआरपी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। पीछे से दो नंबर लाइन पर अंबाला की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। तभी यात्री उसकी चपेट में आ गया। शताब्दी एक्सप्रेस के चालक ने हार्न भी बजाया, लेकिन युवक का ध्यान कहीं और था। मृतक की जेब से करनाल से दिल्ली की टिकट के अलावा शिनाख्त लायक कोई दस्तावेज नहीं मिले। मृतक के दाहिने हाथ पर हिंदी में विक्रम और बाएं हाथ पर अंग्रेजी में वीके लिखा हुआ है। उसके सीने पर भी नाम गुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed