फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   paseena kala, MLA, factories, panipat, haryana

पसीना कलां के ग्रामीण व सरपंच समालखा विधायक से मिले

Wed, 07 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 07 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
paseena kala, MLA, factories, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
समालखा। गांव पसीना कलां के लोगों ने प्रशासन पर गांव व उसके आसपास बनी हुई फैक्ट्रियों के खिलाफ आदेश के बावजूद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन फैक्ट्रियों द्वारा केमिकल युक्त पानी जमीन के नीचे ही बोर के जरिए डाला जा रहा है। जिसके कारण गांव के लोग बीमार हो रहे हैं और भूमिगत जल भी खराब हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने गांव के सरपंच कर्मबीर मिंटू के साथ विधायक रविंद्र मच्छरौली की फैक्ट्री पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा मामले में कार्रवाई करवाने की मांग की है। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उक्त मामले सहित अन्य भी कई मामलों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सरपंच कर्मबीर उर्फ मिंटू शर्मा ने बताया कि गांव के पास बनी फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त पानी जमीन में बोर कर नीचे डाला जा रहा है। इसके कारण गांव का भूमिगत जल भी दूषित हो गया है। ग्रामीणों को काला पीलिया व अन्य बीमारियां हो रही हैं। पानी इतना खराब हो गया है कि उसमें चाय भी नहीं बन पाती है। दूध डालते ही चाय फट जाती है। सब्जियों का स्वाद बिगड़ जाता है और कपड़े भी साफ नहीं होते। लेकिन मजबूरी में उन्हें यही गंदा पानी प्रयोग करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले डीसी को इस संबंध में शिकायत दी थी। जिसकी जांच प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा की गई थी और चंडीगढ़ में भी इसकी रिपोर्ट दी गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त फैक्ट्रियों के खिलाफ नोटिस आने के बावजूद भी प्रशासन कार्रवाई करने से कतरा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री व आला अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं इस बारे में विधायक रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हैं तथा इसकी जांच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त और भी कई मामलों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ शिकायत मिल रही हैं। उनकी भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed