{"_id":"66bd3e71a19bb7785309dfd4","slug":"participants-showcased-their-talent-in-interstate-singing-dancing-and-rangoli-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-122769-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंतरराज्यीय गायन, नृत्य और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंतरराज्यीय गायन, नृत्य और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
पानीपत। सतयुग दर्शन संगीत कला पानीपत केंद्र द्वारा माॅडल टाउन स्थित मुल्तान भवन में निशुल्क 7वीं अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गायन, नृत्य व रंगोली स्पर्धा शामिल रही। इसमें पानीपत जिले के 20 स्कूलों की 23 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। कार्यक्रम में पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि उद्योगपति एवं समाजसेवी रंजीत भाटिया और सुदर्शन कुमार चुघ विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों पर आधारित थी। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्राचार्य दीपेंद्र कांत एवं नृत्य अध्यापिका अंजू मिगलानी और गायन अध्यापक सुरेश शर्मा ने कार्यभार संभाला।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया गया। अंत में केंद्र व्यवस्थापक प्रेम बतरा एवं सदस्य देश दीपक बजाज ने सभी स्कूलों से आए हुए अध्यापकों, बच्चों और अतिथियों का समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संचालन पूजा चावला और पीनू मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि नीरू विज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया और संगीत कला केंद्र को इस निशुल्क आयोजन के लिए 21 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि रंजीत भाटिया और सुदर्शन कुमार चुघ ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए संस्था के अगले कार्यक्रमों का आयोजन रोटरी संस्था के साथ मिलकर करने की बात की। अतिथियों ने बच्चों की रंगोली का बच्चों के पास जाकर अवलोकन किया।
विज्ञापन
अंत में संस्था के प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता पानीपत सहित अब तक 10 शहरों में आयोजित की जा चुकी है। प्रत्येक शहर से जो स्कूल प्रथम स्थान हासिल करेंगे, उनके मध्य 16 अगस्त को सतयुग दर्शन सभागार वसुंधरा फरीदाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसका सीधा प्रसारण चैनलों पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए दिए जाएंगे।
ये रहा परिणाम :
अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के नृत्य में डॉ. एमकेके स्कूल ने प्रथम, डीएवी थर्मल ने द्वितीय तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार हिमगिरि पब्लिक स्कूल नूरवाला को दिया गया। इसी प्रकार गायन में प्रथम एमएएसडी पब्लिक स्कूल, द्वितीय डॉ. एमकेके स्कूल रहे, जबकि तृतीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इसके अलावा रंगोली में प्रथम डॉ. एमकेके स्कूल रहा जबकि द्वितीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल एवं गुरु रामदास स्कूल ने संयुक्त रूप से हासिल किया। तृतीय स्थान भी श्री महावीर आदर्श स्कूल एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से संयुक्त रूप से प्राप्त किया। बाकी स्कूलों की टीमों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दीं।