{"_id":"679152eeab0c0ff11d05d92e","slug":"participants-of-cultural-activities-will-get-costumes-and-musical-instruments-panipat-news-c-244-1-sknl1016-131028-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रतिभागियों को मिलेंगे पोशाक और वाद्य यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रतिभागियों को मिलेंगे पोशाक और वाद्य यंत्र
विज्ञापन
रवींद्र नैन
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रतिभागियों को पोशाक और वाद्य यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को कल्चरल फेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पोशाक और वाद्य यंत्र के प्रबंधन के लिए प्रत्येक जिले को 110000 रुपये की ग्रांट जारी की है। ग्रांट की राशि करते हुए निदेशालय ने विभिन्न स्कूलों से डिमांड मंगवाने के निर्देश जारी किए हैं।
केवल राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय की डिमांड ही भेजी जानी है। हालांकि ग्रांट की राशि के लिए शिक्षा विभाग ने कुछ शर्तें रखी हैं। मुख्य शर्त में तीन साल के दौरान ग्रांट न मिलने अथवा छात्र संख्या में 25 प्रतिशत वृद्धि होने पर ही ग्रांट की राशि मिलेगी।
प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशानुसार विभाग की ओर से प्रतिवर्ष कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाता है। कल्चरल फेस्ट तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के लिए विद्यार्थियों को पोशाक तथा टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए वाद्य यंत्रों की आवश्यकता होती है। इसलिए विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 1,10,000 ( पोशाक के लिए 30,000 तथा वाद्य यंत्रों के लिए 80,000 रुपये) प्रति विद्यालय की दर से ग्रांट जारी की जा रही है। इसलिए सभी राजकीय प्राथमिक तथा मिडल में से ऐसे विद्यालय जो विभागीय शर्तों में से किसी भी एक शर्त को पूरा करते हैं, उनसे पोशाक तथा वाद्य-यंत्रों की डिमांड मंगवाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विद्यालयों से डिमांड मंगवाने तथा विद्यालय मुखिया से पूर्ण की गई शर्त का प्रमाण-पत्र लेने उपरांत डिमांड को विभाग की ई-मेल पर भिजवाना होगा।
विज्ञापन
पोशाक के लिए डिमांड मंगवाने के लिए शर्ते-
जिन विद्यालयों में पिछले तीन वर्षों में भी पोशाक की ग्रांट कभी प्राप्त नहीं हुई है। अथवा
जिन विद्यालयों की छात्र संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
वाद्य-यंत्रों की डिमांड मंगवाने के लिए शर्तें
जिन विद्यालयों में कभी भी वाद्य-यंत्रों की ग्रांट प्राप्त नहीं हुई है। अथवा
जिन विद्यालयों को पिछले पांच वर्षों में ग्रांट दी गई थी, उनके मुखिया लिखित रूप में अपने डीईईओ को उपक्रम उपलब्ध करवाएंगे। उसके बाद ही चयनित विद्यालयों की डिमांड निदेशालय में भेजी जा सकती है।
वर्जन
कल्चरल फेस्ट तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के लिए विद्यार्थियों को पोशाक तथा टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए वाद्य यंत्रों की उपलब्धता के लिए शिक्षा निदेशालय ने ग्रांट जारी करते हुए स्कूलों से डिमांड मांगी है। हालांकि स्कूलों को विभागीय शर्तों का पालन करना होगा। पोशाक व वाद्य-यंत्रों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को कल्चरल फेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।