फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parking will be built outside the buildings, the corporation has tendered

Panipat News: भवनों के बाहर बनेगी पार्किग, निगम ने लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Parking will be built outside the buildings, the corporation has tendered
पानीपत। शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में नगर नगिम ने काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पहला बड़ा कदम सरकारी और गैर सरकारी भवनों के बाहर पार्किंग प्वाइंट बनाने का उठाया गया है। निगम पीली पट्टी लगाएगा और इसी में अपना वाहन खड़ा किया जा सकेगा। निगम अधिकारियों की माने तो पहले चरण में ऐसे पांच हजार प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 13.71 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।गैर सरकारी भवन मालिकों को पार्किंग की मार्किंग खुद करनी होगी।
विज्ञापन

शहर की हर सड़क पर जाम की समस्या रहती है। जीटी रोड सहित शहर की मुख्य सड़कों पर सुबह, दोपहर और शाम को निकल पाना भी मुश्किल है। इसके अलावा बाजारों में भी जाम की समस्या रहती है। शहर में एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग स्थल के सिवाय दूसरा कोई स्थान नहीं है। ऐसे में प्रशासन और निगम अधिकारियों के सब प्रयास फैल साबित रहे हैं। अब इस बड़ी समस्या को पार पाने के लिए मार्किंग का रास्ता अपनाया है। निगम ने पहले चरण शहर में पांच हजार वाहनों को पार्क करने की मार्किंग करने का प्लान बनाया है। जिसमें निगम चार गुना आठ और आठ गुना 16 फीट के पार्किंग ब्लॉक बनाएगा। जिस पर निगम ने 13.72 लाख रुपये का टेंडर भी लगाया है।
विज्ञापन

निगम बड़े गैर सरकारी भवन मालिकों को ब्लॉक बनाने का नोटिस दिया गया है। निगम सरकारी इमारतों, कम्यूनिटी सेंटर, पार्क और सेक्टरों में बनाएगा। इनके तैयार होने के बाद शहरवासियों को ब्लॉक में ही वाहन खड़ा करने दिया जाएगा। इसके बाहर मिलने पर वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने जून 2022 में इसका टेंडर जारी किया था। इसका वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया था। ठेकेदार दो माह बाद भी काम शुरू नहीं कर पाया। निगम ने इसका वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया और एजेंसी की ईएमडी भी जब्त कर ली। इसके बाद निगम ने अलग से कुछ जगहों पर पार्किंग की मार्किंग भी करवाई। अब फिर से इस काम के लिए निगम फिर से टेंडर लगा दिया है।



शहर में पार्किंग व्यवस्था को मजबूत और बेहतर ढंग से बनाने के लिए निगम फिर से मार्किंग शुरू किया है। इसके लिए दोबारा से टेंडर लगा दिया है। सार्वजनिक स्थल से लेकर इमारतों के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए पीली पट्टी से ब्लॉक बनाया जाएगा। पार्किंग के लिए साइन बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed