फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Parking is being created by removing encroachment

Panipat News: अतिक्रमण हटाकर बनायी जा रही पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Parking is being created by removing encroachment
समालखा। जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जिससे शहर वासियों को जाम से निजात मिली है। लंबे समय से लगी रेहड़ी और अन्य अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने के बाद लोगों ने विधायक के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन

उनका का कहना है कि यह कदम शहर की व्यवस्था सुधारने वाला है। साथ ही ट्रैफिक समस्या से भी राहत मिलेगी। वर्षों से शहर के रेलवे रोड और सर्विस लेन पर जाम की समस्या बनी हुई थी। सड़क किनारे रेहड़ियां, वाहन खड़े रहने और दुकानों के बाहर से गुजरने में लोगों को भारी परेशानी होती थी। सर्विस लेन पर स्थित बैंक, शोरूम और बड़े प्रतिष्ठानों के बाहर वाहनों के खड़े होने से घंटों जाम की स्थिति बन जाती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों रमेश और कर्मबीर ने बताया कि शहर के किसी भी हिस्से में पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं थी। जिसके कारण लोग मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देते थे। इससे न केवल सड़कों पर अव्यवस्था फैलती थी बल्कि लोगों के बीच झगड़े और विवाद की स्थिति भी बन जाती थी। प्रशासन के इस निर्णय से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed