फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paramveer Dhingra Pradhan and Yudhishtar Lal Sharma became General Secretaries.

Panipat News: परमवीर ढींगरा प्रधान और युधिष्ठर लाल शर्मा बने महामंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Paramveer Dhingra Pradhan and Yudhishtar Lal Sharma became General Secretaries.
पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला (लैय्या) सभा श्रीराम भवन वार्ड-3 के पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव-2024 श्री प्रेम मंदिर में हुआ। चुनाव में परमवीर ढींगरा को प्रधान और युधिष्ठर लाल शर्मा को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया जगन्नाथ धाम हरिद्वार से स्वामी अरुणदास महाराज की उपस्थिति और कालू बजाज की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

कार्यकारी उप-प्रधान गजेंद्र सलूजा, वरिष्ठ उप-प्रधान भीम सेतिया और उप-प्रधान के लिए दयानंद अघी, गोबिंद झांब, रजिंद्र खन्ना, अनिल कुमार नंदवानी, भारत भूषण बत्रा, महेंद्र बजाज, कौशल सिंधवानी, नंदलाल मुठरेजा, सोनू शर्मा और राम मिगलानी को बनाया गया। सहमंत्री नारायण दास चावला, गिरीश मानव और दुर्गेश शर्मा को बनाया गया है। जगदीश चराया महाप्रबंधक और दीपक मुखीजा प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। सह प्रबंधक की जिम्मेदारी अजय कुमार सैनी, विजय चराया, सुनील मिगलानी और अभिमन्यु अरोड़ा को दी। कोष मंत्री यशपाल शर्मा, सह कोष मंत्री महेंद्र हुडिया, सागर शर्मा, अजय कुमार सैनी को बनाया गया है। लक्की अरोड़ा ऑडिटर का काम संभालेंगे। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दर्शन नागपाल, रवि गांधी, रमेश बरेजा, हन्नी मुठरेजा, हन्नी ओबरॉय, गौतम दुआ व बृजभूषण काठपाल को दी गई है। निर्देशक का पद जगदीश शर्मा, जगदीश चराया, दीपक मुखीजा, सतीश गंभीर को दिया गया है। लक्की अरोड़ा व ईशांत शर्मा को स्वरूप शृंगार प्रभारी नियुक्त किया गया है। केसी नागपाल, कालू बजाज, सुरेश कुमार दुर्गा, सतपाल धमीजा, एलएन मिगलानी, रामलाल भुगड़ा को सभा का संरक्षक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा क्षेत्र प्रबंधक की कमान भारत भूषण बतरा, विजय चराया, कौशल सिंधवानी, सतपाल पहलवान, दीपक मल्होत्रा, हंसराज कथूरिया, नरेंद्र शर्मा व वीरभान नंदा को सौंपी गई है। नंदलाल मुठरेजा, सुमित मुठरेजा, दीपक ढींगरा व साहिल शर्मा को स्टोर कीपर, विक्की बत्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सीनरी विभाग में जोगिंद्र गंभीर, अभिमन्यु अरोड़ा, कशिश सिंधवानी शामिल किए गए हैं। श्री रामरथ सेवा की कमान सतपाल धमीजा, सतीश गंभीर, नितिन नंदा, चंद्रप्रकाश राजपाल, योगेश कुकरेजा काे सौंपी गई है। प्रचार मंत्री देहली का जिम्मा देवराज नंदा, जगदीश दुआ को दिया गया है। सतपाल धमीजा, हंसराज कथूरिया को चंदा कमेटी का संयोजक बनाया गया है। लंगर प्रभारी की जिम्मेदारी सुनील मिगलानी, शम्मी गंभीर, रवि गांधी और अभिमन्यु अरोड़ा निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed