फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   parali, farmer, case

पराली जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज केस रद्द नहीं तो देंगे गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
parali, farmer, case
भारतीय किसान यूनियन सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पराली जलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे रद्द नहीं किए गाए तो किसान एक जनवरी को करनाल में सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। ये जानकारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने वीरवार को किसान भवन में आयोजित बैठक में में दी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठित गठबंधन की सरकार किसानों का उत्पीड़न बंद करेे। किसानों की समस्याओं का समाधान करे। पराली जलाने के आरोप में किसानों को तंग किया जा रहा है। किसान विरोधी नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पराली जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने के लिए सरकार के पास 31 दिसंबर तक का वक्त है। इस दौरान मुकदमे रद्द नहीं किए गए तो एक जनवरी को भाकियू के बैनर तले सीएम सीटी करनाल में हजारों किसान सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। जिसके लिए वीरवार को हुई बैठक में किसान पंचायत में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब करीब सभी गन्ना मील चल चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से चालू सीजन गन्ना पिराई के लिए गन्ने खरीद के भाव में बढ़ोतरी नही की गई है। गन्ने का भाव चालू सीजन के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। गन्ना छिलाई की लेबर में गत वर्ष की तुलना 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, भूप सिंह दलाल, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, पूर्व प्रधान जयकरण कादियान, युवा नेता सुमेर सिंह कुंडू, जगबीर सिंह दादरी, यशपाल राणा करनाल, बलविंद्र जेनपुर, बनी सिंह राणा, छज्जूराम कंडेला, बारूराम जींद, प्रदीप मिर्चपुर, ऋषिपाल नांदल, ओमप्रकाश जाटल, बलजीत राठी, सत्यनारायण बांगड, कामरेड़ भीम सिंह, अशोक कुमार भिवानी, बलवंत सिंह कैथल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed