फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   para,cold, mans, administrtoin, happy

गिरा पारा, ठिठुरे लोग, प्रशासन मस्त

Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
para,cold, mans, administrtoin, happy
धुंधा - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। मौसम बदलते ही एक साथ तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी और वे गर्म कपड़ों में दुबक गए। प्रशासन ने इसके बाद भी शहर में अलाव और धुंध में सड़कों पर लाइट, सफेद पट्टी को लेकर सतर्क नहीं हुआ है। प्रशासन और पुलिस की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।

धुंध के चलते दृश्यता लगातार घटने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में जरूरत से ज्यादा समय लगा।
रविवार सुबह एक साथ मौसम बदल गया। आसमान में हल्के बादल छा गए और धुंध के साथ ठंड बढ़ गई। सुबह के तेजी से बदले मौसम के कारण बहुत से लोग घर से बाहर ही नहीं निकले। लोग पूरे दिन धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन उसके दर्शन नहीं हुए। दिन के वक्त तापमान बढ़ने की बजाय सुबह के मुकाबले और कम हो गया।
विज्ञापन


शाम होते ही धुंध और ठंड ने शहर को फिर से अपने आगोश में ले लिया।

दिन के वक्त 14 डिग्री तक गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान बढ़ता है, लेकिन रविवार को दिन के वक्त तापमान बढ़ने की बजाय कम होता गया। विशेषज्ञों के अनुसार रविवार सुबह पांच बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। छह बजे गिरकर 17 तक आ गया। इसके बाद सात से नौ बजे तक तापमान घटकर 15 डिग्री पर आ गया। करीब 11 बजे तापमान 14 डिग्री तक गिर गया। इसके बाद तापमान कुछ बढ़ने लगा, लेकिन शाम के समय तापमान फिर से लुढ़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस यहां बेखबर
घनी धुंध और ठंड के बीच प्रशासन बेखबर बना हुआ है। प्रशासन ने ठंड को देखते हुए शहर में अलाव तक के प्रबंध नहीं किए हैं। ऐसे में लोग अपने स्तर पर लकड़ी और अन्य चीजें जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। शहरवासियों की मांग है कि प्रशासन मुख्य चौराहों पर अलाव के प्रबंध करे। इससे राहगीर ठंड से बच सकेंगे।

पुलिस ने डिवाइडर और कटों पर किसी तरह के बोर्ड या रोशनी का प्रबंध नहीं किया है। सड़कों पर सफेद पट्टी न होने से धुंध के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।


सड़क और रेल यातायात दोनों प्रभावित
धुंध के एक साथ गहराने पर सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गए हैं। धुंध के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित लंबी दूरी की ट्रेन हुई हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के चार से पांच घंटे तक देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। सड़क यातायात भी लगातार प्रभावित हो रहा है। बस अपने गंतव्य तक पहुंचने में दोगुना टाइम ले रही है।


शहर में भी लोगों को दिक्कत
शहरवासियों को भी कोहरे के चलते सड़कों और गलियों में चलने में दिक्कत आ रही है। नगर निगम और हुडा स्ट्रीट लाइटों को चालू नहीं कर सका है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। स्ट्रीट लाइट न चलने पर सबसे ज्यादा परेशानी पैदल जाने वालों को उठानी पड़ रही है।
किसानों को फसलों के लिए खुद आना होगा आगे


मौसम के एक साथ बदलते ही सबसे ज्यादा प्रभाव सब्जियों की फसल पर पड़ सकता है। टमाटर औश्र मटर की फसल को धुंध या पाले से खराब हो सकती हैं। ऐसे में किसानों को सजग रहाना होगा। कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान ने बताया कि जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं और करीब दस हजार हेक्टेयर में सरसों के साथ सब्जी की खेती है।

धुंध और पाला गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहता है। जबकि, सब्जी की फसलों के लिए कुछ नुकसानदायक होता है। किसान फसल को पाले के प्रभाव से बचाने के लिए उसमें हल्की सिंचाई करें। शाम को खेत के चारों तरफ धुआं कर दें। धुआं होने से धुंध या पाले का प्रभाव नहीं पड़ेगा। गेहूं उत्पादक किसान इस मौसम में खरपतवारनाशन का स्प्रे करने में सावधानी बरतें। वे मौसम खुलने पर ही फ्लेट फैन नोजल से स्प्रे करें।


धुंध और कोहरे की संभावना को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों एलिवेटेड हाईवे के नीचे दो बसों में रैन बसेरे स्थापित किए हैं। स्ट्रीट लाइटों और सफेद पट्टी को लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। लोग खुद भी ऐसे मौसम में घरों से बाहर निकलने से बचें।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed