फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's topper Anganwadi worker Suman will be honored at the state level

Panipat News: पानीपत की टॉपर आंगनवाड़ी वर्कर सुमन प्रदेश स्तर पर होंगी सम्मानित

Fri, 10 Mar 2023 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Mar 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Panipat's topper Anganwadi worker Suman will be honored at the state level
पानीपत। सुमन ने आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर होते हुए विभाग की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उसके पति ने भी परीक्षा की तैयारी में सहयोग दिया। सुमन को अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सुमन को इस उपलब्धि पर महिलाएं एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने धाई दी है।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार किसान हैं। उसने बीए तक पढ़ाई की है। विभाग स्तर पर नवंबर महीने में परीक्षा का आयोजन किया गया था इस परीक्षा में वह जिले में प्रथम स्थान पर रही थी। इसके बाद मंत्री कमलेश ढांडा ने चंडीगढ़ में उनका साक्षात्कार लिया था। साक्षात्कार में वह प्रदेश में सातवें स्थान पर रही थी। इस उपलब्धि पर ही उनको सम्मानित किया जा रहा है। वीरवार को उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पति सुनील कुमार ने बताया कि सुमन हमेशा अपना काम पूरी मेहनत व ईमानदारी से करती है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर परिवार को गर्व है। सुमन ने बताया कि वह अब एमए की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई में उसके पति सुनील पूरा सहयोग करते हैं। उसने बताया कि प्रदेश की 40 महिलाओं में नाम आना उसके लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed