फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's daughter Dr. Archana Khurana secured fourth place in Mrs. India.

Panipat News: पानीपत की बेटी डॉ. अर्चना खुराना ने मिसेज इंडिया में पाया चौथा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Panipat's daughter Dr. Archana Khurana secured fourth place in Mrs. India.
पानीपत। पानीपत की बेटी अर्चना खुराना ने मिसेज इंडिया सेशन-3 में चौथा स्थान पाया है। यह आयोजन जयपुर के अनंत महल होटल में सात से 10 जनवरी को किया गया। चार दिन की कड़ी और अनुशासित ट्रेनिंग संपन्न हुई। इसमें देशभर से आईं प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

11 जनवरी को जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिला। ज्यूरी में मिस वर्ल्ड बल्गेरिया-2025 टियोडोरिया मिल्टेनोवा और मिस ग्रांड इंटरनेशनल-2024 रनरअप मेलिशा लिन रहीं। ग्रैंड फिनाले में डॉ. अर्चना खुराना मिसेज फोटोजेनिक में चौथा रनरअप खिताब अपने नाम किया, साथ ही उन्होंने अपनी उत्कृष्ट ड्रेसिंग सेंस के लिए बेस्ट ड्रेस का क्राउन भी जीता।
विज्ञापन

अमेरिका से की है पीएचडी : सेक्टर-6 के राजपाल खुराना ने बताया कि वे हरियाणा रोडवेज में स्टेशन अधीक्षक से सेवानिवृत हैं। उनकी बेटी डॉ. अर्चना खुराना को स्कूल समय से ही ग्लैमर की दुनिया पसंद रही हैं। उन्होंने एम फार्मा के बाद अमेरिका से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। डॉ. अर्चना खुराना की शादी पांच साल पहले देहरादून निवासी विनय सचदेवा के साथ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed