फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's beloved dynasty reached Bollywood

Panipat News: पानीपत के लाडले वंश पहुंचे बॉलीवुड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Panipat's beloved dynasty reached Bollywood
पानीपत। लतीफ गार्डन निवासी वंश पानू को बॉलीवुड में जगह मिल गई है। उन्होंने सिंघम अगेन फिल्म में लक्ष्मण का अभिनय किया है। 19 वर्षीय वंश पानू चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और कुशल तैराक भी हैं। वे तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर करीब डेढ़ दर्जन पदक जीत चुके हैं। इसके साथ 2022 और 2023 खेलो इंडिया में 50 मीटर ब्रैथ स्ट्रॉक में रिकॉर्ड होल्डर हैं।
विज्ञापन

पानीपत के असंध रोड स्थित लतीफ गार्डन निवासी एडवोकेट कर्ण पानू ने बताया कि वे जिला बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। उनका छोटा बेटा वंश पानू चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। वह तैराकी में लगातार पदक जीत रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो भी बनाता है। इन वीडियो को देख रोहित शेट्टी की टीम ने वंश से संपर्क किया। वंश को सिंघम अगेन फिल्म में लक्ष्मण का अभिनय मिला है। वंश से बड़ी उनकी एक बेटी यशिका है। वह एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा है। उनकी पत्नी नीलम गृहिणी हैं। बेटे के अभिनय से पूरे परिवार में खुशी है।
विज्ञापन


बॉक्स
सुबह तैराकी शाम को जाते हैं जिम
वंश पानू ने बताया कि उसका तैराकी का बचपन से ही शौक है। वह राष्ट्रीय स्तर पर करीब 17 पदक जीत चुका है। खेलाे इंडिया 2022 अंबाला में 20 मीटर ब्रैथ स्ट्रॉक में रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया-2023 में इसी तरह रिकॉर्ड बनाया। वह सुबह तैराकी का अभ्यास करते हैं और शाम को जिम जाते हैं। उसको मुंबई में जाने का मौका मिला। शुरुआत में विज्ञापन के लिए पोस्टर शूट का मौका मिला। वह दो महीने पहले ही मुंबई गया था। जहां उसने सिंघम अगेन फिल्म में लक्ष्मण का अभिनय मिला। इसमें राम का अभिनय चंडीगढ़ के शुभम शर्मा ने किया है। इसमें अर्जुन कपूर ने खलनायक का अभिनय किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कोरोना संक्रमित हो गए थे वंश
वंश पानू ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस दौरान तैराकी का अभ्यास छूट गया था। वह हर रोज 14 किलोमीटर की तैराकी करते हैं। वह चार साल हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है। उनको अपने पिता कर्ण पानू व मां नीलम पानू का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed