{"_id":"686db95051065d01020775a8","slug":"panipat-will-host-kho-kho-and-fencing-in-khel-maha-kumbh-panipat-news-c-244-1-pnp1006-139944-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल महाकुंभ में खो-खो और तलवारबाजी की मेजबानी करेगा पानीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल महाकुंभ में खो-खो और तलवारबाजी की मेजबानी करेगा पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में खो-खो और तलवारबाजी की मेजबानी मिली है। शिवाजी स्टेडियम और आर्य पीजी कॉलेज में आयोजन किया जाएगा। इसमें 1104 खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले यह प्रतियोगिता 11 से 13 जुलाई को होनी थी। इनकी तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई को होगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय में बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन में खो-खो के मुकाबले शिवाजी स्टेडियम व तलवारबाजी के मुकाबले आर्य पीजी महाविद्यालय में कराए जाएंगे। उपायुक्त ने इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक को चार एंबुलेंस तैनात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कानूनी व्यवस्था के लिए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें विभिन्न जिलों के 1104 खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। उनको अच्छी किट उपलब्ध कराई जाएगी।
खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होगी
उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में लड़के और लड़कियों के खो - खो और तलवारबाजी के रोचक मुकाबले होंगे। लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था आर्य पीजी कॉलेज हाल में की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा व आर्य पीजी कॉलेज प्रिंसिपल जगदीश गुप्ता मौजूद रहे।