फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, ward, 105, construct

105 लाख से वार्डों में बनेंगी नालियां, पुलिया

Sun, 16 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 16 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
panipat, ward, 105, construct
नाली - फोटो : bureau
नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में नालों, नाली और पुलिया की मरम्मत कराने का फैसला लिया है। शहर के सात वार्डों में इन सब पर 105.36 लाख रुपये का प्रस्ताव है। नगर निगम ने इसके टेंडर भी जारी कर दिए हैं। वर्क ऑर्डर होने के बाद सप्ताहभर में काम शुरू करा दिया जाएगा। नालियां और पुलिया दुरस्त होने के बाद काफी हद तक पानी निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन



वार्ड पार्षदों और कॉलोनी वासियों के अनुसार वार्ड नंबर 12,13,14,15,16 व 17 में पानी निकासी की समस्या से लोग बहुत दिन से परेशान हैं। बारिश के मौसम में घरों और गलियों में कई फीट पानी भर जाता है। इससे घरों से निकलना तक दूभर हो जाता है। पुलिया टूटी होने के कारण वाहन चालक और पैदल चलने वाले कई बार चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब नालियों की मरम्मत और पुलिया के ऊपर स्लैब रखने से बहुत हद तक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

टेंडर खुलने के बाद वर्क ऑडर जारी, फिर काम शुरू
नगर निगम ने सात वार्डों के टेंडर जारी किए हैं। इन्हें 25 अक्तूबर को खोला जाएगा। टेंडर खुलने के बाद वर्क ऑडर जारी किए जाएंगे। इस पर ठेकेदार सप्ताह भर में काम शुरू कर देंगे। नगर निगम नालियाें की मरम्मत और पुलिया के ऊपर स्लैब रखने का काम करीब तीन महीने में पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा
नगर निगम के वार्डों में नालियों और पुलिया की मरम्मत कराने से पानी की निकासी की समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी। वार्ड पार्षदों और लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में घरों और गलियों में कई-कई फीट पानी जमा हो जाता है। पानी निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां दुरुस्त होने के बाद पानी निकासी की समस्या दूर होगी।

टूटी पुलिया से हो रहे हादसे
वार्ड में टूटी पुलिया होने के कारण हादसे हो रहे है। नालियां टूटी होने के कारण गंदा पानी जगह-जगह जमा हो रहा है। इससे लोगों में रोष है। नालियों और पुलिया की मरम्मत होने के बाद समस्या दूर होगी।
रमेश, निवासी वार्ड-12


गंदे पानी से रहता बीमारी का डर
वार्ड में नालियां और पुलिया टूटी होने की वजह से परेशानी होती है। गंदा पानी जमा होने के बाद बीमारी फैलने का डर बना रहता है। नालियां बनने के बाद लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
सुरेंद्र, निवासी, वार्ड-15


गलियों में चलना दूभर
वार्ड में गंदे पानी की निकासी न होने से बारिश के मौसम में गलियों में चलना दूभर हो जाता है। कई बार पार्षद और नगर निगम को शिकायतें दी हैं। नालियां दुरुस्त होने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी।

जगदीश, निवासी, वार्ड-13

किस वार्ड में कितने लाख से होगी मरम्मत
वार्ड    लागत(लाखों में)
12    18.86
13    14.83
14    15.76
15    15.03
16    24.18
17    13.70
    
नगर निगम पुलिया और नालियों की मरम्मत करवाएगा। इसके लिए सात वार्डों के टेंडर जारी कर दिए हैं। स्लैब रखकर नालियों को कवर किया जाएगा। नाले और नालियां दुरुस्त होने के बाद पानी निकासी की समस्या का बहुत हद तक समाधान हो जाएगा।
एनडी वशिष्ठ, एसई, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed