फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, WA HE GURU

सतनाम वाहे गुरु... से गूंजा नगर

Wed, 04 Jan 2017 11:54 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 04 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
panipat, WA HE GURU
c - फोटो : amar ujala
श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350 साल को समर्पित नगर कीर्तन में शहर वाहे गुरु के जयकारों से गूंज उठा। शहर की संगत पालकी के दर्शन करने उमड़ पड़ी। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी और उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने गुरुद्वारे में माथा टेका।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया और पांच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरुद्वारा पहली पातशाही से बुधवार को नगर कीर्तन निकला। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी और उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे इसमें मुख्य अतिथि रहे। उपायुक्त डॉ. खरे अपनी बेटी के साथ गुरु घर पहुंचे और माथा टेका। इसके बाद गुुरु के जयकारों के साथ नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ।
विज्ञापन


गुरु पालकी के दर्शनों के लिए संगत उमड़ पड़ी। नगर कीर्तन में शहर और आस-पास के गांवों के शबदी जत्थों ने अपनी सेवाएं दी। गतका पार्टियों के करतब देख श्रद्धालु चकित रह गए। श्री गुरुद्वारा पहली पातशाही के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह ने बताया कि शहर के सभी धर्मों के लोगों ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350 साला अलौकिक नगर कीर्तन का स्वागत किया। जगह-जगह संगतों के लिए लंगर आयोजित किया गया था। नगर कीर्तन में सभी धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। संगत को गुरु गोबिंद सिंह के जीवन इतिहास और उनकी अद्भूत शहादत के बारे में बताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा पहली पातशाही के समूह मेंबर कश्मीरा सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव हरविंद्र सिंह, इसराना सहिब से दलविंद्र सिंह खालसा, नवांकोट गुरुद्वारा के प्रधान फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed