फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, vip,jam

काश ! शहर में रोज वीआईपी आएं तो जाम न लगे

Mon, 16 Jan 2017 12:19 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 16 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
panipat, vip,jam
, - फोटो : amar ujala
पुलिस वीआईपी के आने जैसी सुरक्षा और व्यवस्था हर रोज करे तो शहर की सड़कों पर जाम न लगे और न ही बदमाश किसी तरह की वारदात कर सकें। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शहर में सुरक्षा साफ दिखी। चौराहों पर रेड लाइट का पालन किया गया। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात मिली। हालांकि, अपेक्षाकृत ऑटो कम चलने से लोगों को कुछ परेशानी हुई। लोगों को चौराहों ही नहीं छोटी सड़कों तक पर जाम नहीं मिली।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिन चलने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के साथ पार्टी और संगठन के वीआईपी पानीपत पहुंच गए हैं। इनका रविवार सुबह ही पानीपत पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक सब वीआईपी पानीपत आ चुके थे। मुख्यमंत्री और वीआईपी के आने के चलते पुलिस और प्रशासन सजग दिखा। शहर के हर चौराहे के अलावा जीटी रोड पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध थे। हर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन किया गया। इसके चलते जीटी रोड पर कहीं पर भी जाम नहीं लग पाया। शहर की बाकी सड़कों पर भी यातायात सामान्य रूप से चला।
विज्ञापन

बस स्टैंड और ऑटो का समाधान होना जरूरी

जीटी रोड के साथ ही शहर की सड़कों पर बसों और ऑटो के चलते सबसे ज्यादा जाम लगता है। रविवार को अपेक्षाकृत ऑटो कम चली। बसों को भी एक निर्धारित स्थान पर रोकने दिया गया। प्राइवेट टैक्सी को एलिवेटिड हाईवे से ही निकाला गया। हालांकि, इन सबके चलते यात्रियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना पड़ा, लेकिन बस स्टैंड, एलिवेटिड हाईवे और अन्य योजनाओं के पूरा होने पर इन सबसे भी मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, थोड़ी सी कोशिश करने से मुश्किल होंगी कम

जीटी रोड और कई अन्य जगह लोग बस या ऑटो का इंतजार करते नजर आए। बस स्टैंड के बाहर बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री रेखा और संतोष ने बताया कि शहर के अंदर हर समय जाम रहता है। बसों को इतना ही समय पीछे रास्ते और इतना ही समय शहर के अंदर आने में लगता है। वह बस का बहुत देर से इंतजार कर रही हैं। अधिकारियों को इन सबका समाधान करने की जरूरत है। ऑटो के इंतजार में लालबत्ती पर खड़े राममेहर और जयसिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में बहुत से ऑटो मिलते हैं, लेकिन वीआईपी आने पर सब ऑटो बंद हो जाते हैं। प्रशासन को ऑटो पर भी नियम लागू करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed