फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, vard me samsya

वार्ड-दो में समस्याओं का लगा अंबार

Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
panipat, vard me samsya
dhh - फोटो : amar ujala
नगर निगम के वार्ड दो में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। वार्ड पार्षद कई बार समस्याओं को हल करने के लिए धरना दे चुकीं है। इसके बाद भी वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पाया है। इस लेकर पार्षद से लेकर वार्ड वासियों में निगम के अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है। वार्ड दो के लोग मूलभूत सुविधाओं तक को तरस रहे हैं। वार्ड में स्वच्छ पानी की सुविधा, सड़क, गलियों की सफाई सही व्यवस्था भी निगम द्वारा नहीं दी जा रही है। वार्ड में गलियों व नालियों की सफाई व्यवस्था भी लचर पड़ी हुई है। लोगों का अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी कर ली। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों में निगम व सरकार की अनदेखी के चलते भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


वार्ड निवासी अनूप कुमार ने बताया कि सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। बरसात व बिना बरसात सड़क ों पर पानी भरा रहता है। सड़क कम गड्ढे अधिक हैं। पार्षद को कई बार कह चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद जोर पूरा लगाती है, लेकिन उसकी तो कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन


वार्ड वासी महेंद्र कुमार ने बताया कि घरों में दूषित पानी आ रहा है। जिस कारण बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार पड़े है। निगम को कई बार इसके बारे में पत्र लिख चुके हैं। एक बार विभाग से कर्मचारियों ने आकर पानी को चेक किया और कहा कि इसको ठीक करा देंगे, लेकिन आज तक उसके बाद कोई पानी को ठीक करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड निवासी गीता ने बताया कि वार्ड की इंदिरा विहार कॉलोनी में सड़के कम गड्ढे अधिक पड़े हुए है। लोगों का सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह हाल करीब चार सालों से ऐसे ही है। निगम पार्षद को कई दफा इसके बारे में अवगत करा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वार्ड निवासी ज्योति ने बताया कि वार्ड की गलियों में कूड़ा कई दिनों तक ऐसे ही पड़ा रहता है। निगम से सफाई कर्मचारी आते तो है लेकिन वह आधा कूड़ा उठाते है और आधा वही पर छोड़कर चले जाते है। जिस कारण सारा दिन वार्ड की गलियों में गंदगी फैली रहती है। घरों में रहना मुश्किल हो गया है।


मैने पूरे साढ़े तीन साल घर में कम वार्ड में अधिक समय दिया है। वार्ड की समस्याओं के लिए धरना तक दिया है। लेकिन आज तक मेरे वार्ड में एक भी काम नहीं हुआ। जब कभी भी वार्ड में काम करवाने के लिए निगम में पत्र लिखती हूं तो उस पर काम होता।
कमलेश मजोका, पार्षद, वार्ड नंबर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed