{"_id":"583735614f1c1b262413ce72","slug":"panipat-transport-minister-first-gaurav-patt","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने पहले गौरवपट्ट का किया शिलान्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने पहले गौरवपट्ट का किया शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने वीरवार को जिले में पहले गौरवपट्ट का गांव पट्टीकल्याणा के राजकीय स्कूल में शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीसी राजीव मेहता, एसडीएम गौरव कुमार, सरपंच पति अनिल कुमार, सतबीर छौक्कर ने उनका बुके देकर स्वागत किया।
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेशभर के गांवों-शहरों में गौरवपट्ट लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपने गांव या शहर के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताना है। प्रदेश के स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में गौरवपट्ट लगाए जा रहे हैं।
पंवार ने कहा कि सीएम मनोहरलाल इमानदारी से राज्य का विकास करवा रहे हैं। विकास की घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है। प्रदेश के आठ जिले खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। कहा कि पीएम मोदी की आवास योजना को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश में दो लाख बेघरों को सरकार अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले मकान बनाकर देगी।
विज्ञापन
कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह लोगों को बरगला रहा है। एडीसी राजीव मेहता ने कहा कि पट्टीकल्याणा जिले का पहला गांव हैं, जहां गौरवपट्ट का शिलान्यास हुआ है। इस अवसर पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन विनोद छौक्कर, प्रताप आट्टा, सरदार गुरनाम सिंह, सरपंच सुभाष गुप्ता, सरपंच सुभाष छौक्कर, रामकुंवर, जय सिंह छौक्कर आदि मौजूद रहे।