Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat tops in registration for Mission Buniyad

Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण कराने में टॉप पर पानीपत

Mon, 23 Nov 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 23 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Panipat tops in registration for Mission Buniyad
पानीपत। शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना मिशन बुनियाद और सुपर-100 (2027-29) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू हो चुकी है। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के लिए शनिवार शाम तक प्रदेश में 48207 और पानीपत जिले में 4756 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। यह जिला शिक्षा विभाग के प्रयासों का परिणाम है कि पंजीकरण कराने के मामले में पानीपत प्रदेश में टॉप स्थान पर है। बुनियाद के लिए पंजीकरण में सिरसा 4667 पंजीकरण के साथ प्रदेश में दूसरे और कैथल 3606 पंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, सुपर-100 के लिए जिले में 2672 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं, लेकिन सुपर-100 में पंजीकरण में प्रदेश में जिले का चौथा स्थान है। जिला शिक्षा अधिकारियों का मानना है कि बुनियाद के लिए अंतिम तिथि तक 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवा लिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित कर मार्गदर्शन किया जा रहा है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 12 दिसंबर जबकि सुपर-100 के लिए 5 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2027 में आठवीं की परीक्षा देंगे। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2027 में 10वीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।
विज्ञापन

खंड अनुसार जिले में बुनियाद व सुपर-100 के लिए आवेदन की स्थिति

खंड बुनियाद सुपर-100
पानीपत 2549 883

मडलौडा 719 620
बापौली 677 460

समालखा 672 673
इसराना 139 36

कुल 4756 2672
अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए जिलावार पंजीकरण की संख्या

जिला बुनियाद सुपर-100
पानीपत 4756 2672

सिरसा 4667 2712
कैथल 3606 3229

नूहं मेवात 3170 1639
गुरुग्राम 3036 2837

अंबाला 2592 1982
हिसार 2587 2214

यमुनानगर 2507 1395
जींद 2264 1954

सोनीपत 2239 1831
कुरुक्षेत्र 2074 2132

भिवानी 1681 1192
पलवल 1628 978

करनाल 1561 1204
पंचकुला 1496 803

फतेहाबाद 1360 1056
रोहतक 1254 1120

फरीदाबाद 1233 1210
महेंद्रगढ़ 1182 1040

रेवाड़ी 1068 984
हांसी 819 717

झज्जर 806 745
चरखीदादरी 620 378

कुल 48207 36019
नोट- आंकड़े शनिवार 21 नवंबर तक।

2018 में हुई थी योजना की शुरुआत
स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में पानीपत जिले में प्रत्येक खंड में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 350 विद्यार्थी विकल्प संस्थान की ओर से बॉडकास्ट लाइव और रिकॉडेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।


वर्जन-

जिले में बुनियाद के लिए 4756 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। यह जिला शिक्षा विभाग के प्रयास का असर है कि पंजीकरण के मामले में पानीपत प्रदेश में टॉप पर बना हुआ है। वहीं, सुपर-100 के लिए जिले में 2672 पंजीकरण हो चुके हैं। विद्यार्थियों का लगातार मार्गदर्शन व प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed