{"_id":"60a173ad8ebc3e11545c1f3c","slug":"panipat-tolled-for-five-hours-farmers-will-encircle-police-stations-today-panipat-news-knl70148357","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से सात बजे तक पानीपत टोल किया जाम,आज थानों का घेराव कर सकते है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से सात बजे तक पानीपत टोल किया जाम,आज थानों का घेराव कर सकते है किसान
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन करने के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के बाद पानीपत के किसानों का भी गुस्सा फूट पड़ा। किसान पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जिले भर के किसानों ने गुस्से जताते हुए दोपहर दो बजे पूरी तरह से पानीपत टोल को बंद कर दिया। जिससे न तो कोई दिल्ली की ओर जा सका न ही चंडीगढ़ की ओर। इस दौरान टोल पर किसान और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं का कहना है कि हिसार में गिरफ्तार किए गए किसानों को नहीं छोड़ा तो वे सोमवार को सभी थानों का घेराव करेंगे।
किसान यूनियन की ओर से विरोध करने की घोषणा से पहले ही पानीपत के किसान दोपहर दो बजे टोल पर पहुंच गए थे। शाम पांच बजे तक टोल को पूरी तरह बंद रखा गया। वहीं किसान यूनियन के अगले आदेश आने के बाद दोबारा 5 से 7 बजे तक टोल को बंद किया गया। जिले के किसान नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री हिसार और पानीपत के कोविड अस्पतालों का उद्घाटन ऑनलाइन भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जान बूझकर किसानों को उकसाने का काम किया। प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज तक कराया। उधर, टोल पर जाम के दौरान किसान को समझाने पहुंचे डीएसपी और किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।
सोमवार की सुबह 10 बजे टोल पर इकट्ठा होंगे किसान : सुधीर जाखड़
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे पानीपत टोल पर जिले के सभी किसान एकजुट होंगे। सरकार ने हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़कर सही नहीं किया है। सरकार के अनुसार कोरोना केवल आमजन और किसानों के लिए ही है, जबकि उद्घाटन समारोह में हजारों लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ही मौजूद रहे। हम अभी किसान यूनियन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जैसा भी आदेश आएगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार किसान नहीं छोड़े तो जिले के थानों का करेंगे घेराव : कुलदीप बलाना
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान कुलदीप बलाना ने कहा कि हिसार में गिरफ्तार किए गए किसानों को यदि नहीं छोड़ा जाता है तो सोमवार को प्रदेश के सभी थानों का घेराव किया जाएगा। हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज और प्लास्टिक की गोलियां मारना बहुत ही शर्मनाक घटना है। वहीं अभी संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों का इंतजार हैं।