{"_id":"6668728fff8e2a0b0604d54f","slug":"panipat-three-friends-drowned-while-bathing-in-yamuna-two-died-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, 11वीं और 12वीं के थे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, 11वीं और 12वीं के थे छात्र
Tue, 11 Jun 2024 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 09:21 PM IST
सार
मरने वाले किशोर 11वीं और 12वीं के छात्र थे। एक को बचाया गया है। छात्र विद्यानंद कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन
यमुना नदी पर पहुंची पुलिस, डूबे किशोरों की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में यमुना में नहाने गए विद्यानंद कॉलोनी के तीन दोस्त डूब गए। एक को गोताखोरों ने बचा लिया लेकिन दो दोस्तों को गोताखोर नहीं बचा पाए। दोनों की यमुना में डूबने से मौत हो गई। तीनों गहरे मित्र थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
कैराना थाना पुलिस ने दोनों के शवों को यमुना से बरामद कर इनके परिजनों को सूचित किया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते यमुना घाट पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शवों को शामली के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यानगर कालोनी निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 18 वर्षीय विकास व शिवा यमुना में नहाने आए थे। तीनों को ही तैरना नहीं बाता था। तीनों ने यमुना पुल से करीबन 700 मीटर पहले हरियाणा और यमुना में छलांग लगाई। तीनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। तीनों दोस्त यमुना के पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
यमुना किनारे प्लेज लगा रहे किसानों ने शोर मचा दिया। किसानों का शोर सुनकर गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। शिवा को समय रहते गोताखोरों ने यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन प्रिंस व विकास का पता नहीं चला। सूचना पर कैराना पुलिस थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रिंस व विकास के शवों को यमुना से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि प्रिंस मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत में कक्षा 11 और विकास 12वीं का छात्र था। शिवा भी कक्षा 12 वीं का छात्र है। तीनों के बीच गहरी मित्रता थी। तीनों अक्सर साथ ही रहते थे।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन युवक पानीपत से यमुना में नहाने आये थे। यमुना में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनो के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।