फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: The city started getting decorated to welcome Shri Ram

Panipat: श्रीराम के स्वागत में शहर सजने लगा, भाजपा-कांग्रेस सहित राजनीति दलों ने भी आगे आकर राम को अपनाया

Fri, 19 Jan 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

भाजपा शहर की सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजन की तैयारी में लगी है। कांग्रेस, आप और जजपा भी राम के स्वागत के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Panipat: The city started getting decorated to welcome Shri Ram
पत्रकारों से बात करते सांसद संजय भाटिया, उनके साथ कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, विधायक प्रमोद विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर सजने लगा है। इसके साथ राजनीति दल भी राम के स्वागत को लेकर आगे आ गए हैं। भाजपा ने आगे आकर सभी दलों के प्रमुख नेताओं को श्रीराम यात्रा के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना जैन की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


राजनीतिक दल इसको लेकर तैयार हैं। पानीपत शहर के कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार संजय अग्रवाल वीरवार को जिमखाना क्लब में सामाजिक संगठनों की बैठक में भाजपा नेताओं के बीच पहुंच गए। उन्होंने सबके राम होने की कहकर अग्रवाल समाज द्वारा संजय चौक पर रसगुल्ले का भंडारा लगाने की बात कही। इसके अलावा पार्टी के स्तर पर भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा और आम आदमी पार्टी में राम के स्वागत को लेकर तैयार है।
विज्ञापन


राम सबके हैं
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई तैयार है। 21 जनवरी को शोभायात्रा और 22 को दिवाली की तरह शहर सजाया जाएगा। वह इसमें आगे हैं और लोगों को भी साथ जोड़ रहे हैं। हर घर तक निमंत्रण पहुंचाए जा रहे हैं। राम किसी दल या संगठन के नहीं है। वे सबके हैं। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दलों को शामिल होना चाहिए
शहर में मनोहारी श्रीराम शोभायात्रा 21 जनवरी को जीटी रोड पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा जोध सचियार तक निकाली जाएगी। इसको लेकर सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। उनका सहयोग भी मिल रहा है। यह भाजपा का नहीं बल्कि सबका कार्यक्रम है। सभी दलों और संगठनों को इसमें शामिल होना चाहिए। -दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा।

संजय चौक पर लगाएंगे भंडारा
राम किसी पार्टी या संगठन के नहीं हैं। वे सबके हैं। वह इसी सोच के साथ जिमखाना क्लब में संगठनों की बैठक में पहुंचा। श्रीराम अग्रवाल समाज के इष्ट देव हैं। वे 21 जनवरी को संजय चौक पर अपने कार्यालय के बाहर रसगुल्लों का भंडारा लगाएंगे। यात्रा में शामिल प्रत्येक राम भक्त को रसगुल्ले का प्रसाद दिया जाएगा। वे इसके अलावा भी सेवा करेंगे। -संजय अग्रवाल, कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी पानीपत शहर।

राम सबके हैं और हर राम के हैं। इसमें किसी प्रकार का संकोच नहीं है। शोभायात्रा को लेकर निमंत्रण मिलता है तो जरूर पहुंचेंगे। वे खुद भी रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर शहर में यात्रा निकालेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। शोभायात्रा में रामभक्तों की सेवा भी की जाएगी। घर को दिवाली की तरह सजाया जाएगा। -राकेश चुघ, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी।


राम किसी एक व्यक्ति के नहीं हैं। वह हर रोज राम की पूजा करते हैं। शोभायात्रा के लिए निमंत्रण मिला है। वह इसमें शामिल होंगे और सेवा कार्य भी करेंगे। लोगों को भी शोभायात्रा में लेकर आने के साथ 22 को प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर को सजाने की तैयारी है। वह खुद आयोजन में शामिल रहेंगे। -देवेंद्र कादियान, प्रदेश उपाध्यक्ष, जजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed