फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, thana, 12, police, station

किला थाना होगा 12वां पुलिस स्टेशन, काला आंब में बनेगी पुलिस चौकी

Tue, 30 May 2017 12:39 AM IST
पानीपत ब्यूरो
पानीपत ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
panipat, thana, 12, police, station
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
थाना शहर के अंतर्गत आने वाली किला चौकी को थाना बनाने की औपचारिक घोषणा के बाद सोमवार को करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव ने किला थाने का उद्घाटन किया। किला थाने के रूप में जिले वासियों को 12वां पुलिस स्टेशन मिला है। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। काला आंब में पुलिस चौकी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन, डीएसपी देसराज, डीएसपी सिटी आत्माराम, डीएसपी बली सिंह थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार और किला थाना प्रभारी सुरेश पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। थाना शहर के अंतर्गत आने वाले आसपास के गांव और  कॉलोनियों समेत 36 क्षेत्र किला थाने में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव ने सोमवार को रिबन काटकर थाने का उद्घाटन किया। कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल होना चाहिए। इसी तालमेल के आधार पर अपराध को खत्म कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस को भी जनता की सुनवाई करनी होगी। इसके बिना जनता पुलिस की प्रेमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए हैं कि क्राइम को कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। थाने में आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएं। उन्होंने शहर में बढ़ती चोरी, छीना झपटी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। 

काला आंब में बनेगी पुलिस चौकी
थाना चांदनी बाग क्षेत्र में पड़ने वाले काला आंब में अब पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जल्द की इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आईजी सुभाष यादव ने इस पर हामी भरी है। काला आंब पर चौकी बनने के बाद थाना कुछ एरिया को चौकी में समायोजित कर दिया जाएगा। इससे पहले जिले में 16 पुलिस चौकी हैं। यह 17वीं पुलिस चौकी होगी। 

किला थाना में इन क्षेत्रों को किया गया शामिल      
किला थाना बनने के बाद इसके अधिकार क्षेत्र में वार्ड-5 से 12, सूत बाजार, खैल बाजार, राजपुताना बाजार, गुड़मंडी एरिया, राजीव कॉलोनी, सर्राफा बाजार, रानी महल, कलंदर चौक, वीरभवन चौक, आर्य कन्या हाईस्कूल, माईजी कॉलोनी, महाबीर मंदिर, कार्यालय हरियाणा विद्युत प्रसारण निगल लिमिटेड, किला क्षेत्र, अनंतपुर ट्रस्ट, मस्ताना चौक, सेठी चौक, लाल मस्जिद, पठान मोहल्ला, अमर भवन चौक, गांव कुटानी, अशोक विहार कॉलोनी, जगन्नाथ विहार कॉलोनी, दलबीर नगर, हनुमान कॉलोनी, बबैल रोड कॉलोनी, रामनगर, भरतनगर, गांव राजाखेड़ी, गांव मौहाली, वधवा राम कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी, देसराज कॉलोनी, गांव नूरवाला और गांव भैंसवाल को शामिल किया है।       

समालखा थाना में जितेंद्र आंतिल बने प्रभारी
एसपी राहुल शर्मा ने थाना समालखा में इंस्पेक्टर दीपक कुमार के स्थान पर जितेंद्र आंतिल को थाना प्रभारी नियुक्त किया है। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने की बात कही है।


इंस्पेक्टर विकास कुमार ने भी पानीपत में ज्वाइन कर लिया है। इंस्पेक्टर विकास कुमार इससे पहले सफीदों थाना प्रभारी थे। उनका हाल में ही पानीपत में तबादला हुआ है। वे इससे पहले पानीपत में ट्रैफिक बाबरपुर, थाना मॉडल टाउन और इसराना थाना के प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed