फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat textile will challenge China, Vietnam and Pakistan

Panipat News: चीन, वियतनाम व पाकिस्तान को चुनौती पेश करेगा पानीपत का टेक्सटाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Panipat textile will challenge China, Vietnam and Pakistan
पानीपत। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित चार दिवसीय टेक्सटाइल फेयर आज से शुरू हो रहा है। यह 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें पानीपत के 150 निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। पानीपत के उद्यमी चीन, वियतनाम, पाकिस्तान व बांग्लादेश के उद्यमियों को चुनौती पेश करेंगे। पानीपत के 150 निर्यातक बाथमेट, जूट उत्पाद, कुशन कवर, कारपेट, बेडशीट का प्रदर्शन करेंगे। निर्यातक अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड व यूरोप के बायर को लुभाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

यह चार दिवसीय मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इससे पानीपत के उद्योग को रफ्तार मिलेगी। पिछले साल जिले के उद्यमी यहां से लगभग 90 करोड़ के ऑर्डर लेकर लौटे थे। पानीपत के उत्पादों को चीन के उत्पादों पर अधिक तव्वजो मिली थी। यह मेला पिछले दो साल से नियमित लग रहा है वर्ष 2020, 2021 और 2022 में कोरोना के कारण ये फेयर तीन बार स्थगित हुआ था। इसका पानीपत के उद्योग पर विपरित प्रभाव पड़ा था। तीन बार फेयर स्थगित होने से पानीपत को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। उद्यमियों ने जो स्टॉल बुक किए थे। उनका किराया भी बिना इस्तेमाल के ही देना पड़ा था। मौजूदा मेले में भागीदारी के लिए पानीपत के 150 निर्यातक जर्मनी पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने अपने अपने स्टॉल सजा लिए हैं। इस फेयर से पानीपत को करोड़ों का फायदा होने की उम्मीद है। इसमें विश्व भर की बड़ी कंपनियां आती है।
विज्ञापन


बॉक्स

विदेशी अब चीन को देते हैं कम तवज्जो

फेयर में पानीपत के परंपरागत उत्पाद बाथ मेट, जूट उत्पाद, कुशन कवर, कारपेट, बेडसीट का प्रदर्शन किया जा रहा है। टेक्सटाइल निर्यात में चीन व तुर्की से पानीपत के उद्यमियों को कड़ी टक्कर मिलती है लेकिन कोरोना के बाद से ही विदेशी चीन को तवज्जो कम देते हैं। इसका फायदा पानीपत को हुआ। निर्यातक कई माह से फेयर की तैयारियों में जुटे थे। उद्यमी डिजाइन बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे थे। पहले ही उत्पादों को कोरियर किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन






बेहतर प्रदर्शन करेंगे

पानीपत से 150 निर्यातकों का दल जर्मनी गया है। उम्मीद है कि हमारे उत्पाद सबका मन मोह लेंगे। चीन के साथ साथ वियतनाम से भी कड़ी टक्कर है। इस बार बांग्लादेश से कम निर्यातक आए हैं। इस फेयर से उद्यमियों में बहुत उत्साह है। हमें चीन, पाकिस्तान, तुर्की व वियतनाम से अधिक ऑर्डर मिलने की पूरी उम्मीद है।

विनोद धमीजा, निर्यातक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed