फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, temprature, degree, summer

पारा 44.5, लू के थपेड़ों ने दिनभर रुलाया

Wed, 04 Jun 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 04 Jun 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
panipat, temprature, degree, summer
आसमानी पारा 44.5 डिग्री पहुंचने से तेज लू चलने लगी है। अब दिन के साथ रात की भी परेशानी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले कई दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


जून माह के पहले सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलनी शुरू हो गई। दिन के समय लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिन के समय हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। तेज धूप निकलने के चलते नमी सुबह 52 व दोपहर मात्र 13 प्रतिशत रह गई।

वायु दबाव सुबह 14.0 व दोपहर 8.0 एमएम रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले समय में अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ेगा और लू चलेंगी।

सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा
दिन के समय लू चलने व पारा बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। बुधवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई और दिन चढ़ने के साथ पारा भी बढ़ गया।

लोगों ने तेज धूप से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने में परहेज रखा और दोपहर के समय शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लू चलने से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


उनको मजबूरीवश घरों से बाहर निकलना पड़ा और तेज धूप से बचने के लिए कपड़े का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed