{"_id":"57e5710f4f1c1b3d20a8256a","slug":"panipat-suraj-kund-haali-lake-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड की तर्ज पर विकसित होगी हाली झील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड की तर्ज पर विकसित होगी हाली झील
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी की लाइफ अब हाली झील की तस्वीर संवरने के साथ बदलेगी। शहर के बीचोंबीच स्थित मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली के नाम से स्थापित हाली झील और पार्क को सूरजकुंड की तरह विकसित किया जाएगा। हाली झील को पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए करीब 23 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने हाली झील और पार्क को वर्क ऑर्डर के बारह माह में ही मूर्त रूप दिलवाने का दावा किया है।
नेशनल हाईवे-नंबर-वन से 1.7 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित हाली झील अब वीरान है। इसके एक हिस्से में बना पार्क जरूर लोगों को राहत दे पाता है। बाकी झील में धूल उड़ रही है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी की मांग पर सीएम मनोहर लाल ने गत दिनों पानीपत में हाली झील को डेवलप कर पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। नगर निगम ने सीएम की घोषणा के तहत इस महत्वपूर्ण योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार पूरी कर ली है। करीब 23 एकड़ की हाली झील और पार्क के लिए करीब 22.71 करोड़ रुपये का प्रपोजल बनाया है।
दिल्ली पैरलल नहर से आएगा पानी
हाली झील में दिल्ली पैरलल नहर से पानी लाया जाएगा। इसके लिए स्पेशल नाला बनाया जाएगा। हाली झील में एक बार फिर वोटिंग हो सकेगी। शहर ही नहीं पूरे प्रदेश और बाहर से आने वाले लोग वोटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। पानी के ड्रेनेज के भी प्रबंध किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ड्रेनेज को लेकर ड्रेन नंबर एक से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
ओपन जिम और बच्चे, बड़े कर सकेंगे मस्ती
हाली पार्क और झील के एक बड़े हिस्से में ओपन जिम और पार्क बनाया जाएगा। इसमें बच्चों से लेकर बड़े भी जमकर मस्ती कर सकेंगे। रामलाल चौक से लेकर हाली झील और पार्क तक जाने वाले रास्ते को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके दोनों तरफ स्पेशल लाइटिंग हकी जाएगी।
होंगी 13 प्रमुख सुविधाएं
हाली झील और पार्क के 13 जोन होंगे। यानी इन 13 बिंदुओं को ध्यान में रखकर आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसमें हाली पार्क का सिंबल, कोलोनाइड एंट्री औश्र फाउंडेशन, कैफे, गार्डन जिम, योग ग्राउंड, ओएटी, पोडियम, फ्लैग स्टाफ, वोट राइट, किड्स प्ले एरिया, पब्लिक प्लाजा और ओपन एंट्री, पार्किंग और 1.5 मीटर गहरा स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाया जाएगा।
इस पर आएगी इतनी लागत
आइटम राशि
रेस्टोरेंट 19, 806, 180
ऑपर एयर थियेटर 31,013,246
मार्केट 3,460,771
पब्लिक प्लाजा व लेक वाल 16,690,393
फ्लैग स्टाफ एरिया 16,5,28,240
लैड स्केव एरिया 42,547,772
हॉर्टिकल्चर वर्कर्स 2,340,648
फर्नीचर 7,558,147
कोलोनाइडेड एंट्री 3,744,713
ड्रेन एलांग साइट 16,817,375
वाटर सप्लाई 14,311,497
इलेक्ट्रिक, सीसीटीवी, लाइट 37,493,341
ऑडियो सिस्टम 10,569,726
गजे बोस 4,234,510
नोट : राशि डीपीआर के आधार पर है।
हाली झील को सूरजकुंड की तर्ज पर पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। मैंने शहरवासियों की जरूरत को देखते हुए सीएम के सामने इस विषय को रखा थी। सीएम मनोहर लाल ने इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। हाली पार्क और झील को पर्यटक स्थल बनाने पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्क ऑर्डर के बारह माह में योजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
रोहिता रेवड़ी, विधायक, विस पानीपत शहरी।