{"_id":"65c3c7c64f930be94a0573ff","slug":"panipat-student-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मां ने स्कूल नहीं जाने पर डांटा तो छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, राज नगर की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: मां ने स्कूल नहीं जाने पर डांटा तो छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, राज नगर की है घटना
Wed, 07 Feb 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:41 PM IST
सार
पानीपत शहर के राज नगर की घटना है, छात्रा दो दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Student suicide
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के पानीपत शहर के राजनगर में बुधवार को मां ने बेटी को स्कूल नहीं जाने पर डांटा तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा दो दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। घटना की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
बिहार के पटना जिले के रहने वाले बंधु कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 साल से राजनगर में किराये पर रहता है और अपनी पत्नी देवांती के साथ राजनगर में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी श्वेता (16) कॉलोनी में ही सरकारी स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
वह सोमवार और मंगलवार को स्कूल नहीं गई। बुधवार को जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसने श्वेता को डांट दिया और दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद श्वेता को स्कूल जाने की कहकर वह फैक्ट्री में चली गई। दोपहर करीब एक बजे जब वह लंच के लिए कमरे में आई तो कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
उसने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो श्वेता पंखे पर फंदे से लटकी मिली। देवांती के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
उन्होेंने दरवाजा तोड़ा और मॉडल टाउन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद शव को नागरिक अस्पताल में भेजा। पुलिस के मुताबिक श्वेता ने अपनी मां देवांती की साड़ी का ही फंदा बनाया था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।