फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat SP Lokendra Singh Surprise inspection station incharge found missing from duty

पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज: पानीपत एसपी ने थाना प्रभारी को हटाया, एक लाइन हाजिर, ड्यूटी से गायब मिले थे

Thu, 19 Dec 2024 08:16 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2024 08:16 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में पुलिस अधिक्षक एक्शन में हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बतरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती की है। इस सिलसिले में एक थाना प्रभारी को हटाया गया है। 

विज्ञापन
Panipat SP Lokendra Singh Surprise inspection station incharge found missing from duty
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चार पुलिस थानों के औचक निरीक्षण में कमी मिलने पर एक थाना प्रभारी को हटा दिया है, जबकि दो थाना प्रभारियों की विभागीय जांच डीएसपी को सौंपी है। यातायात शहर थाना वेस्ट के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनको भ्रष्टाचार की सूचना पर लाइन हाजिर किया है। वहीं यातायात पुलिस में तैनात 15 होमगार्ड को यूनिट में भेज दिया है और आठ एसपीओ को बदल दिया है। एसपी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


सर्दी शुरू होते ही शहर में चोरी व झपटमारी की वारदात बढ़ गई है। अमर उजाला चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने थानों का सच जानने के लिए देर रात को 11 से एक बजे तक थानों और शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कैंप, मॉडल टाउन व सेक्टर 13-17 पुलिस थाना का निरीक्षण किया। एसपी लोकेंद्र सिंह सबसे पहले जीटी रोड स्थित थाना तहसील कैंप में पहुंचे। यहां पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार नहीं मिले। यहां थाने का हाजिरी रजिस्टर जांचा तो ज्यादातर स्टाफ थाने से गैरहाजिर मिला। इस पर एसपी भड़क गए। उन्होंने थाना प्रभारी की विभागीय जांच के डीएसपी समालखा को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन




इसके बाद एसपी मॉडल टाउन पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने यहां हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जिसमें ज्यादातर स्टाफ गैरहाजिर मिला। इसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की लापरवाही सामने आई। एसपी ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को चेतावनी देकर छोड़ दिया। रात साढ़े 12 बजे एसपी ने सेक्टर 13-17 और ईआरवी का निरीक्षण किया। यहां रास्ते में एक ईआरवी की जांच की। जिस पर रोस्टर की बजाय दिन की शिफ्ट के कर्मचारी तैनात मिले। ईआरवी पर आवश्यक उपकरणों की भी एसपी ने जांच की। यहां क्षेत्र में शराब का एक ठेका रात 12 बजे के बाद भी खुला मिला। सेक्टर 13/17 पुलिस थाने का हाजिरी रजिस्टर भी जांचा गया। एसपी ने देर रात शराब का ठेका खुला मिलने पर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक की विभागीय जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम यातायात जोन के प्रभारी लाइन हाजिर
एसपी लोकेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार की सूचना पर शहर यातायात पुलिस में तैनात कर्मचारियों व होमगार्ड के जवानों पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें शहर यातायात पश्चिम यातायात जोन प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणबीर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं। यातायात ईस्ट और वेस्ट जोन के 15 होमगार्ड के जवानों को वापस यूनिट में भेजने के व आठ एसपीओ को यातायात के बदलकर अन्य स्थान पर तैनात करने निर्देश दिए हैं।

चोरी की वारदात नहीं रोक पाए सदर थाना प्रभारी को बदला 
सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार यहां रिफाइनरी के आसपास हो रही चोरी व वाहन चोरी की वारदात को नहीं रोक पा रहे थे। आए दिन यहां से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। एसपी ने एसएचओ को इस पर सख्ती करने के निर्देश दिए थे। एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी राकेश कुमार को यहां से बदलकर एस्कॉर्ट गार्द में लगा दिया। उनकी जगह अब इंस्पेक्टर हरनारायण को थाना प्रभारी लगाया गया है।

ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- एसपी
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर पहले चेतावनी दी जा चुकी है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रातों को थानों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। जो भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिला उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed