फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Senior leader Vijay Jain leaves BJP

Panipat: वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन ने छोड़ी पार्टी, व्हाट्सऐप पर भेजा इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल

Mon, 08 Jul 2024 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:18 PM IST
सार

विजय जैन ने सोमवार को अपना एक पेज का इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सएप पर भेजा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके हलके और वार्ड में विकास कार्यों में अनदेखी बरती जा रही है। वह इससे आहत हैं और अपनी प्राथमिक सदस्यों समेत सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Panipat Senior leader Vijay Jain leaves BJP
कांग्रेस में शामिल हुए विजय जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता विजय जैन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की कापी जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को भेजी है। इसके बाद जैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए।

विज्ञापन


जैन पानीपत ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार थे। उन्होंने विधानसभा के साथ उनके वार्ड-26 में विकास कार्यों में भेदभाव के भी आरोप लगाए हैं।  

विजय जैन ने सोमवार को अपना एक पेज का इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सएप पर भेजा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके हलके और वार्ड में विकास कार्यों में अनदेखी बरती जा रही है। वह इससे आहत हैं और अपनी प्राथमिक सदस्यों समेत सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। विदित है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पानीपत शहर की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने इसी तरह भाजपा छोड़ी थी। उन्होंने भी जिलाध्यक्ष के व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेजा था। वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुई थी। उनके साथ उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। विजय जैन करीब डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला लेकर सोमवार रोहतक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


निगम पार्षद के साथ राजनीति में आए थे जैन
विजय जैन शहरी स्थानीय निकाय के 2019 के चुनाव भाजपा के टिकट पर जीतकर वार्ड-26 से निगम पार्षद बने थे। उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर सदन में कई बार आवाज उठाई। उन्होंने उस समय भी अनदेखी बरतने के आरोप लगाए थे। उन्होंने इसके बाद निगम के साथ पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था। वे गांवों के साथ बाहरी कॉलोनियों में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों सेक्टर-13-17 में कार्यालय का शुभारंभ किया था। जिसमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा की कॉलोनियों व गांवों से मौजिज लोगों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय जैन का इस्तीफा मिला है। पार्टी नेतृत्व को इसका जानकारी दी गई है। इसको लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed