फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, security gaurd, dead, family, protest

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिक्योरिटी गार्ड की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 30 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Tue, 30 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
panipat, security gaurd, dead, family, protest
सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिविल अस्पताल में पीलिया ग्रस्त सिक्योरिटी गार्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे सोमवार सुबह ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। परिजनों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि दोपहर पूर्व स्टाफ नर्स के इंजेक्शन के बाद गार्ड की मौत हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची बस अड्डा चौकी पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


हरिसिंह चौक न्यू विजय नगर निवासी राकेश (70) नूरवाला स्थित एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था। वह परिवार समेत किराए पर रहता था। राकेश के बड़े लड़के विशाल ने बताया कि उसके पिता को पीलिया था। करीब चार दिन पहले वह अपने पिता को मेडिकल कॉलेज खानपुर ले गया। वहां पर सही देखभाल न होने पर वापस आ गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने ग्लूकोज लगा दिया और कुछ टेस्ट लिखे। उसके बाद कोई डॉक्टर और स्टाफ नर्स जांच करने नहीं आया और न टेस्ट किए। दोपहर करीब एक बजे स्टॉप नर्स ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब होती गई। वह डॉक्टर को बुलाकर लाया। उन्होंने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिमला देवी ने बताया कि सिविल अस्पताल के स्टॉफ और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके पति की मौत हुई है। उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने को इमरजेंसी वार्ड, सुविधा जनरल वार्ड से भी कम      
राकेश के लड़के ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड केवल कहने के लिए है। इसमें सुविधाएं जनरल वार्ड से भी कम हैं। इमरजेंसी के नाम पर केवल लोगों को बहकाया जा रहा है।



न्यू विजय नगर निवासी राकेश को सोमवार सुबह पीलिया के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार, प्रभारी, बस अड्डा चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed