फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Sector 11-12 watchman burnt alive on duty

Panipat: सेक्टर 11-12 चौकीदार ड्यूटी पर जिंदा जला, सुबह लोगों ने निकाला शव

Sun, 25 Feb 2024 02:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 02:12 PM IST
सार

जजपा नेता देवेंद्र कादियान के आवास के बाहर चौकीदार के कमरे में हादसा हुआ है। अब तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन
Panipat: Sector 11-12 watchman burnt alive on duty
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 11-12 में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सेक्टर 11 की मुख्य सड़क के बाहर बने कमरे में चौकीदार सो रहा था। शनिवार रात को कमरे में अचानक आग लग गई। सुबह लोगों ने कमरे में आग लगे होने की सूचना आरडब्ल्यूए प्रधान को दी।
विज्ञापन


लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाई और चौकीदार के शव को बाहर निकालकर इसकी सूचना चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ के बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विद्यानंद कॉलोनी निवासी जयकिशोर (61) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। वो लगभग 25 साल से पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में रहता था। यहां उसका अपना मकान है। जयकिशोर सेक्टर 11-12 में एक निजी कंपनी के माध्यम से रात को चौकीदारा करता था। जयकिशोर चार बेटों व एक बेटी का पिता था। पांचों बच्चे शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयकिशोर शनिवार रात आठ बजे ड्यूटी पर आया था। सेक्टर 11 में जजपा नेता देवेंद कादियान के आवास वाली सड़क के किनारे चौकीदार के लिए छोटा कमरा बना रखा है। रात को जयकिशोर व दूसरा चौकीदार उमेश चौकीदारा करते थे। शनिवार रात को बीमार होने के कारण उमेश ड्यूटी नहीं आया।

आशंका है कि शनिवार रात को जयकिशोर ने अपना कमरा बंद कर आग जला ली और उसको नींद आ गई। जयकिशोर संदिग्ध परिस्थितियों में नींद में आग पर गिर गया । आग अधिक भड़क गई इसमें जयकिशोर जिंदा जल गया।

जब सुबह पांच बजे लोगों को जयकिशोर के कमरे से धुआं निकलते दिखाई दिया तो लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना सेक्टर 11-12 आरडब्ल्यूए के प्रधान आशीष अग्रवाल को दी। वो तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों की मदद से जयकिशोर को बाहर निकलवाया तब तक उसकी झुलसने से मौत हो चुकी थी।

उन्होंने सिक्योरिटी कंपनी के इंचार्ज केदार सिंह को इसकी सूचना दी। केदार सिंह ने जयकिशोर के बेटे पूर्ण चंद को घटना की सूचना दी। वो भी मौके पर पहुंचे और चांदनी बाग थाना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मामले में फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।

कमरे के बाहर का ताला लगे होने की चर्चा
चर्चा ये भी रही कि जिस कमरे में जयकिशोर सो रहा था। उस कमरे का बाहर का ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जयकिशोर बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। पुलिस कमरे के बाहर ताला लगे होने की बात से इंकार कर रही है।


चांदनी बाग थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed