फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, sadak , hadasa hua

दो मौत के बाद जागा, प्रशासन,कट बंद

Mon, 23 Jan 2017 12:14 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 23 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
panipat, sadak , hadasa hua
c - फोटो : amar ujala
 प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी नेशनल हाईवे नंबर-71 ए पर इसराना में जैन फिलिंग स्टेशन के सामने कट को बंद करने की लेटलतीफी दो परिवारों में मातम का कारण बन गया, वहीं एक ही झटके में देश के कबड्डी के दो नेशनल प्लेयरों को भी मौत की आगोस में सुला दिया। प्रशासन की आंख परिजनों द्वारा जाम लगाने के बाद खुली और फिर एक ही झटके में कट को बंद करा दिया। नेशनल हाइवे पर इसराना में शनिवार देर रात दो नेशनल प्लेयरों की हादसे में मौत होने के अलावा एक प्लेयर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। डीएसपी देसराज व थाना इसराना प्रभारी सुरेश पाल मौके पर पहुंचकर परिजनों को तो आश्वासन दे कर शांत कर दिया, लेकिन कट के चलते इन चार सालों के अंतराल में आधा दर्जन लोगों को अपनी जान से हाथ धोखा पड़ा और दर्जनों लोगों को अपने अंगों को खोना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे पर इसराना में यात्रियों व आने-जाने वालों की सुविधा को देखते हुए कट बनाया गया था, लेकिन यह कट हाइवे पर चलने वाली तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते खून का कट बन गया। यहां पर सप्ताह या दस दिन में हादसे होने लगे। शनिवार रात को ही इस कट पर गांव चमराड़ा निवासी विनीत व इसराना निवासी सुभाष की मौत हो गई, जबकि करनाल के बड़ौता गांव निवासी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वे तीनों एक मोटरसाइकिल पर थे और कट को पार कर रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी कट बंद न होने पर आक्रोशित परिजनों ने रविवार सुबह सुभाष के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद हाईवे के कट पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने जोरदार हंगामा काटा और करीब 40 मिनट तक वहीं पर डटे रहे। डीएसपी देसराज व थाना प्रभारी सुरेश पाल पहुंचे और ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद उन्हें कट बंद करने का भरोसा दिया। रविवार को सुभाष का इसराना में व विनीत का चमराड़ा में गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश की पालना में हुई देरी से गई दो की जान
एक जनहित याचिका की सुनवाई कर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कई माह पूर्व इसराना में जैन फिलिंग स्टेशन के सामने हाईवे पर बने कट को बंद कराने के आदेश प्रशासन को दिए थे। लेकिन प्रशासन व पुलिस कट बंद करने को लेकर पीछे हटते रहे। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आदेशों की पालना की जाती तो कई दोनों पहलवानों को बचाया जा सकता था। हादसे के बाद प्रशासन जागा और ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए कट बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोगों को पुल के नीचे कटों से करना होगा टर्न
पानीपत.रोहतक नेशनल हाईवे के निर्माण के समय लोगों की मांग पर कट छोड़ा गया था। लोग यहां पर एक हिस्से से दूसरी तरफ पार कर लेते थे। इसके बाद हाईवे पार करते समय एक के बाद एक कई हादसे हुए। इन चार सालों में दर्जनों हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। लोगों ने हर रोज होने वाले हादसों को रोकने के लिए कट को बंद करने की मांग की। अब कट बंद कर दिया गया है। इसके बाद रोहतक लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए इसराना थाना व मांडी मोड़ पर पुल के नीचे बनाए कटों से होकर आना.जाना पड़ेगा।


एक माह में हादसों में सड़के हुए लाल
-एक जनवरी को जीटी रोड पीवीआर के सामने बाइक सवार रेलवे कर्मी की हादसे में मौत हो गई।
-एक जनवरी को पसीना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फैक्ट्री सुपरवाइजर की मौत हो गई।
-दो जनवरी को समालखा के पास जीटी रोड सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
-चार जनवरी को पानीपत-रोहतक हाईवे पर एनसी कॉलेज के सामने दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
-चार जनवरी को छाजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
-सात जनवरी को पानीपत-सफीदों रोड पर भालसी के पास वैन व कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
-10 जनवरी को जीटी रोड पर सिवाह के सामने एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
-10 जनवरी को समालखा में पावटी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
-12 जनवरी को बिहौली व बापौली के बीच कार की टक्कर लगने पर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
-12 जनवरी को जीटी रोड पट्टीकल्याणा के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
-15 जनवरी को जीटी रोड टोल प्लाजा पर रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।
-16 जनवरी को हरियाण-यूपी बॉर्डर पर क्रूजर की टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
-17 जनवरी को गांजबड़ मोड़ पर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

नेेशनल हाइवे पर इसराना कट के सामने अज्ञात वाहन चालक द्वारा बाइक सवार खिलाडिय़ों को टक्कर मार दी। हादसे में दो खिलाडिय़ों की मौत हो गई। परिजनों ने रविवार सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने कट बंद कराने व अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर धरपकड़ शुरू कर दी है और कट को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना इसराना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed